अपडेटेड 24 December 2024 at 23:28 IST
Radish Benefits: मूली एसिडिटी के लिए अच्छी है? क्या है इसकी तासीर और किन बीमारियों में है फायदेमंद
Radish: मूली सेहत के लिए काफी अच्छी होती है, लेकिन कई बार दिमाग में यह सवाल आता है कि क्या एसिडिटी के लिए मूली अच्छी है? आइए इसके बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Is Radish Good For Acidity?: सर्दियों (Winter) का सीजन आते ही मार्केट में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट और पौष्टियां सब्जियां मिलने लगती हैं। इन्हीं में एक मूली (Radish) भी है, जो ठंड के सीजन में खूब खाई जाती है। लोग इस मौसम में इसके सलाद से लेकर पराठे (Mooli Ke Parathe) तक बड़े ही चाव से खाते हैं। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है बल्कि सेहत (Radish For Health) के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि मूली की तासीर क्या होती है (Mooli Ki Taseer Kya Hoti Hai?) और क्या यह एसिडिटी (Acidity) के लिए अच्छी है? तो चलिए आपको इन सभी के बारे में बताते हैं।
दरअसल, सर्दी के मौसम (Winter Season) में लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं और हाई कैलोरी फूड्स को ज्यादा खाने लगते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पाचन से जुड़ी जैसे कब्ज (Constipation), गैस (Gas) और एसिडिटी (Acidity) परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ने लगती है। ऐसे में काफी लोग यह जानना चाहते हैं कि इससे बचने के लिए क्या मूली (Radish For Acidity) का सेवन अच्छा होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
मूली की तासीर क्या है? (What is effect of radish?)
मूली के फायदों के बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि मूली की तासीर क्या है? बता दें कि मूली एक ठंडी तासीर वाली सब्जी है, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन भी बेहतर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूली के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं।
क्या मूली एसिडिटी के लिए अच्छी है? (Is radish good for acidity?)
आयुर्वेद के मुताबिक पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मूली बहुत फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर पर इसके पत्तों और जड़ों में ऐसे गुण होते हैं, जो एसिडिटी को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। मूली एसिडिटी की समस्या राहत तो दिलाती है, लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं होती, खासकर उन लोगों के लिए जिसे पहले से ही मूली से एलर्जी हो या पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हों।
Advertisement
पेट से जुड़ी किन-किन समस्याओं से राहत दिलाती है मूली? (Which stomach related problems radish provide relief?)
- मूली में उच्च मात्रा में फाइबर, पानी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
- इसके अलावा, मूली में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट के भीतर के जलन और सूजन को कम कर सकते हैं।
- मूली का सेवन शरीर के पाचन क्रिया को सुधारता है और गैस्ट्रिक जूस के संतुलन को बनाए रखता है, जिससे एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 December 2024 at 23:28 IST