अपडेटेड 24 December 2024 at 17:23 IST
Radish: दिन या रात क्या है मूली खाने का सही समय? पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए ऐसे करें सेवन
Radish: आयुर्वेद में हर चीज को खाने का यह एक समय बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूली को खाने का सही समय क्या है, ताकि पाचनतंत्र दुरुस्त रह सके।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Mooli Khane Ka Sahi Samay Kya Hai: सर्दियों (Winter) का सीजन आते ही मार्केट में कई तरह की साग-सब्जियों के साथ-साथ कुछ जड़ वाली चीजें भी मिलती हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इन्हीं में से एक मूली (Mooli) भी है, तो ठंड के मौसम में खूब खाई जाती है। लोग पराठे से लेकर सलाद तक में इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि बहुत कम लोग ही ऐसे हैं, जिन्हें इसे खाने के सही समय के बारे में मालूम है। अगर आप भी मूली (Radish) का सेवन सही समय पर नहीं करते हैं, तो यह फायदे की बजाय शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके खाने का सही समय क्या है।
सर्दियों में खूब खाई जाने वाली हरे पत्तों और सफेद जड़ वाली मूली में भरपूर मात्रा में विटामिन C, फाइबर, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बवासीर से लेकर डायबिटीज तक की समस्या में यह बहुत ही कारगर होती है, लेकिन आर्युवेद के मुताबिक अगर इसका सही समय पर सेवन न किया जाए, तो यह नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूली खाने का सही समय क्या है?
मूली खाने से क्या होता है? (What happens if eat radish?)
आयुर्वेद में इसे ताजगी और हल्के पाचन के रूप में माना जाता है, लेकिन इसका सेवन समय और तरीके के अनुसार करना चाहिए। सही समय पर मूली खाने से यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर को शुद्ध करने में मदद करती है।
क्या है मूली खाने का सही समय? (What is right time eat radish?)
आयुर्वेद के अनुसार, मूली का सेवन सुबह या दोपहर के समय करना सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह के समय शरीर का पाचन तंत्र सक्रिय रहता है और मूली का सेवन इस समय पाचन को सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करता है। दोपहर में भी मूली का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि इस समय पाचन की शक्ति उच्चतम होती है। हालांकि, रात के समय मूली का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी और भारी होती है, जो पाचन में रुकावट डाल सकती है और गैस, अपच या पेट दर्द का कारण बन सकती है।
Advertisement
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए कैसे करें मूली का सेवन? (How to consume radish to keep digestive system healthy?)
मूली का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए सही तरीके से करना चाहिए। सबसे अच्छा तरीका है कच्ची मूली का सेवन करना, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को आसान बनाती है। आप मूली को सलाद के रूप में खा सकते हैं या फिर मूली का जूस भी बना सकते हैं। इसके अलावा, आयुर्वेद में मूली के साथ शहद और नमक मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है, जिससे यह और भी पाचन में मददगार हो जाती है। मूली को हल्का गर्म करके भी खाया जा सकता है, जिससे यह शरीर को आराम और ताजगी देता है।
यह भी पढ़ें… Weight Loss से Immunity तक, कई समस्याओं का काल है अर्जुन की छाल और सोंठ वाली चाय, जानें इसके फायदे
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 December 2024 at 17:23 IST