अपडेटेड 25 January 2026 at 14:49 IST

Hair Care In Winters: रात की एक छोटी गलती से टूटते हैं आपके बाल, जान लें गलत आदतों से बचने का तरीका

Hair Care In Winters: क्या आपके भी बाल बहुत टूटते हैं, अगर हां, तो रात को सोते समय आप ये बड़ी गलती करते हैं। आइए आपको बताते हैं अपनी गलत आदतों को सुधराने का तरीका।

Hair Care In Winters
Hair Care In Winters | Image: freepik

Hair Care In Winters: लेडीज के लिए सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनका कॉन्फिडेंस भी होता है। लेकिन अक्सर लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर तो ध्यान देती हैं, जबकि रोजाना की छोटी आदतों को नजरअंदाज कर देती हैं। खासतौर पर रात को सोने का तरीका बालों की सेहत पर गहरा असर डालता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि रात में बाल खोलकर सोना बेहतर है या बांधकर। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय और सही तरीका।

खोलकर सोएं या चोटी बनाएं, क्या है सही तरीका

घने, चमकदार और मजबूत बाल किसी भी लोडीज के और भी निखारते हैं। यही वजह है कि महिलाएं बालों की देखभाल के लिए हर तरीके अपनाती हैं। लेकिन रात को सोते समय की गई गलती बालों के झड़ने और टूटने की बड़ी वजह बन सकती है। रात को बाल खोलकर सोने से स्कैल्प को हवा मिलती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और जड़ों को ऑक्सीजन मिलता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है।  हालांकि, इसके नुकसान भी हैं। खुले बाल तकिए से रगड़ खाते हैं, जिससे बाल उलझ जाते हैं। इससे दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ती है और सुबह कंघी करते समय ज्यादा बाल टूटते हैं। लंबे, रूखे और घुंघराले बालों वालों को यह परेशानी ज्यादा होती है।

कसकर बांधने से क्यों बढ़ता है बाल झड़ने का खतरा

कुछ लोग बालों को कसकर रबर बैंड या टाइट चोटी में बांधकर सोते हैं, जो बालों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इससे बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ता है, जिसे ट्रैक्शन एलोपेसिया कहा जाता है। लंबे समय तक ऐसा करने से बाल कमजोर होकर जड़ से गिरने लगते हैं।

ढीली चोटी बनाकर सोना

Advertisement

हेयर एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को बालों को ढीली चोटी में बांधकर सोना सबसे सही तरीका हो सकता है। इससे बाल उलझते नहीं हैं और उनका नेचुरल टेक्सचर बना रहता है। ढीली चोटी बालों पर दबाव भी नहीं डालती और टूटने से बचाती है।

सिल्क या साटन तकिए का इस्तेमाल

Advertisement

सूती पिलो कवर बालों की नमी सोख लेते हैं और ज्यादा घर्षण पैदा करते हैं। ऐसे में सिल्क या साटन के पिलो कवर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इससे बालों की नमी बनी रहती है और फ्रिज़ भी कम होता है।

गीले बालों में सोने से बचें

कभी भी गीले बालों के साथ सोना नहीं चाहिए। गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं और सोते समय मुड़ने या रगड़ खाने से बीच से टूट सकते हैं। सोने से पहले बालों को पूरी तरह सुखाकर सोना जरूरी होता है।

सॉफ्ट स्क्रंची करें इस्तेमाल

रात को बाल बांधने के लिए हमेशा मेटल फ्री, कपड़े की सॉफ्ट स्क्रंची का इस्तेमाल करें। मेटल वाले रबर बैंड बालों को खींचते हैं और टूटने की वजह बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें: आधी रात से सुबह तक चलेंगे Border 2 के शोज, रिपब्लिक डे वीकेंड पर क्रेज

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 25 January 2026 at 14:49 IST