Breakfast Recipes: ऑफिस जाने वालों के लिए 5 झटपट ब्रेकफास्ट रेसिपी, सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
Breakfast Recipes: सुबह ऑफिस जाने वालों के लिए पांच झटपट तैयार करने वाले ब्रेकफास्ट रेसिपी, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं। ये खाने में हेल्दी और टेस्टी दोनों होते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Breakfast Recipes: ऑफिस जाने की जल्दी में अक्सर लोग सबसे जरूरी मील ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं। सुबह की भागदौड़ में नाश्ता बनाने का समय निकालना मुश्किल लगता है, लेकिन हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार करने के लिए घंटों की जरूरत नहीं होती। कुछ मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपीज से न सिर्फ दिनभर एनर्जी बनी रहती है बल्कि पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। यहां जानिए ऐसी 5 हेल्दी और आसान रेसिपीज जिन्हें आप रोजाना सुबह बिना झंझट के बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।
1. ओट्स उपमा
अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो ओट्स उपमा ट्राय करें। इसे गाजर, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के साथ बनाया जाता है। फाइबर और विटामिन से भरपूर यह डिश पेट को लंबे समय तक पेट भरा रखती है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
2. टेस्टी पोहा
पोहा कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। राई, करी पत्ता, प्याज, टमाटर और हल्दी का तड़का लगाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। ऊपर से मूंगफली, नींबू का रस और हरा धनिया डालने पर यह और भी स्वादिष्ट लगता है। यह हल्का, डाइजेस्टिव और एनर्जेटिक ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।
3. स्प्राउट्स सलाद
रात में चना और मूंग को भिगो दें और सुबह खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू रस, नमक और चाट मसाला डालकर इसे मिक्स कर लें। यह हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट है जो वजन कम करने और एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है।
Advertisement
4. सूजी चीला
सूजी में दही, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाकर एक बैटर बना लें, फिर इसे तवे पर सेंक लें। इसमें पनीर मिलाने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है। यह हेल्दी और लाइट ब्रेकफास्ट है, जो डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होता है।
5. मसाला ओट्स
प्याज, टमाटर और मिर्च को तेल में भूनकर उसमें ओट्स और पानी मिलाएं। कुछ ही मिनटों में मसाला ओट्स तैयार हो जाएगा। यह नाश्ता ओमेगा-3, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।