Matka: क्या हम पुराने मटके का पानी पी सकते हैं?
Purane matke ka Pani: पुराने मटके का पानी पीना सेहत के लिए कितना अच्छा है और कितना बुरा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Purane Matke ka Pani in Hindi: जैसे ही गर्मियां आती हैं वैसे ही लोग अपना पुराना मटका निकाल लेते हैं। मटके का पानी न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसमें पानी ठंडा भी रहताहै। लेकिन लोगों को नहीं पता कि वे पुराने मटके में पानी पी सकते हैं। ऐसे में इसके बारे में पता हना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुराने मटके में पानी पी सकते हैं या नहीं। जानते हैं इसके बारे में...
पुराने मटके का पानी पी सकते हैं या नहीं?
- बता दें कि अकसर लोग पुराने मटके को रखने से पहले नहीं सुखाते, जिसके कारण मटके में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में अगर मटके को इस्तेमाल किया जाए तो बेकार बैक्टीरिया शरीर में जा सकते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में पुराने मटके में पानी पीने से बचें। या इसे रखने से पहले धूप में सुखाएं।
- अगर पुराने में पानी भरा जाए तो इससे पानी ठंड़ा नहीं हो पाता है और ऐसे में पानी ठंडा चाहते हैं तो आप नए मटके का इस्तेमाल करें।
- बता दें कि पुराने मटके के छेद बंद हो जाते हैं, जिससे पानी में मिनरल्स नहीं घुल पाते और शरीर को जरूरी मिनरल्स नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में आप पुराने मटके की जगह नए मटके का इस्तेमाल करें।
- कुछ लोग पुराने मटके को बिना धूप में सुखाए या गीला ही रख देते हैं। ऐसे में मटके के साइड में काई जम जाती है और काई दिखती भी नहीं है और जब हम मटके को साफ करते हैं तो ये काई मटके के छिद्रों में जमने लगती है। जब हम ऐसे मटके में पानी भरते हैं तो ये काई पानी में घुल जाती है और शरीर में कई बीमारियां फैल जाती हैं। ऐसे में समय समय पर अपने मटकों को बदलते रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।