अपडेटेड 29 December 2025 at 23:37 IST
Fat Loss Tips: सर्दी में तेजी से बढ़ रहा है वजन? रात को खाना खाने के बाद करें ये 5 काम, लटकती चर्बी होगी गायब
Post Dinner Routine: सर्दियों में वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन थोड़ी सी समझदारी और सही रूटीन अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। रात को खाना खाने के बाद की ये 5 छोटी-छोटी आदतें अगर रोज अपनाई जाएं, तो लटकती चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है और शरीर फिट रहने लगता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Lose Weight Easily In Hindi: सर्दियों का मौसम आते ही वजन बढ़ना एक आम समस्या बन जाती है। ठंड में ज्यादा भूख लगती है, मीठा और तला-भुना खाने का मन करता है और ऊपर से आलस भी बढ़ जाता है। ऐसे में पेट, कमर और जांघों पर चर्बी जल्दी जमने लगती है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो बस रात को खाना खाने के बाद कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप फैट बढ़ने से रोक सकते हैं और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रात के खाने के बाद किए जाने वाले 5 आसान काम, जो फैट लॉस में मददगार साबित हो सकते हैं।
खाने के बाद हल्की वॉक जरूर करें
रात का खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बनता है। इससे खाना ठीक से पच नहीं पाता और फैट के रूप में जमा होने लगता है। खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की हल्की वॉक जरूर करें। इससे पाचन बेहतर होता है और पेट पर चर्बी जमने का खतरा कम हो जाता है।
गर्म पानी या हर्बल चाय पिएं
रात को खाने के कुछ देर बाद एक कप गुनगुना पानी या हर्बल चाय पीना फायदेमंद होता है। यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। ध्यान रखें कि चाय-कॉफी की जगह कैफीन फ्री ड्रिंक ही लें।
मीठा खाने की आदत से बचें
अक्सर लोग डिनर के बाद कुछ मीठा खाने की आदत बना लेते हैं, जो वजन बढ़ने की बड़ी वजह है। अगर मीठा खाने का मन करे, तो गुड़ का छोटा टुकड़ा या एक-दो खजूर ले सकते हैं। इससे क्रेविंग भी शांत होगी और फैट भी नहीं बढ़ेगा।
Advertisement
मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं
रात को खाना खाने के बाद देर तक मोबाइल या टीवी देखने से नींद खराब होती है। नींद पूरी न होने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। कोशिश करें कि सोने से कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन से दूरी बना लें।
सही समय पर सोना न भूलें
वजन घटाने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। देर रात तक जागने से हार्मोनल संतुलन बिगड़ता है, जिससे भूख बढ़ती है और फैट जमा होने लगता है। कोशिश करें कि रात 10-11 बजे तक सो जाएं और रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 29 December 2025 at 23:37 IST