अपडेटेड 23 August 2025 at 14:09 IST
डेली सुबह-सुबह अनार का जूस पीने से होंगे ये 5 फायदे
अनार हमें बहुत सारी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है, यदि आप इसका सेवन प्रतिदिन करते हैं, तो आपके शरीर में कभी खून की कमी नही होगी। यह आयरन की कमी को दूर करता है। इसे खाने के साथ-साथ इसका जूस पीना भी बहुत हेल्दी है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

अनार (Pomegranate) बहुत ही हेल्दी फल है। ये हमें बहुत सारी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है, यदि आप इसका सेवन प्रतिदिन करते है, तो आपके शरीर में कभी खून की कमी नही होगी। यह आयरन की कमी को दूर करता है। इसे खाने के साथ-साथ इसका जूस पीना भी बहुत हेल्दी है। अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो जानिए कितना है फायदेमंद?
हृदय स्वास्थ्य में सुधार
अनार का जूस दिल के लिए काफी फायदेमंद है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है। कैलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने और धमनियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके जूस में पाया जाने वाला प्यूनेक एसिड तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रक्त वाहिकाओं में सूजन को कम करने मे मददगार होता है। यह जूस हृदय को पूरी तरह से मजबूत बनाता है, और रक्त प्रवाह को बेहतर करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।
पाचन में सुधार
अनार का जूस पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और अपच तथा सूजन को कम करता है।
Advertisement
गठिया में असरदार
अनार का जूस गठिया और जोड़ों के दर्द में भी राहत दे सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन को कम करते हैं। जोड़ों के दर्द में काफी आराम प्रदान करते हैं। अनार का सेवन ओस्टियोअर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में जोड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले एंजाइम्स को अवरुद्ध करता है।
Advertisement
बुढ़ापा कम करने में
अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा देते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है।
ब्रेन को रखता है हेल्दी
अनार का जूस ब्रेन को भी हेल्दी रखता है। इसे पीने से मेमोरी बूस्ट होती है। व्यस्कों को रोजाना अनार का जूस पीना चाहिए, इससे बोलने-समझने की शक्ति बढ़ती है। अनार का जूस दिमाग को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। इससे मानसिक स्पष्टता और ध्यान में वृद्धि होती है।
कैंसर में भी प्रभावी
प्रतिदिन अनार का रस पीने से कैंसर का खतरा बेहद कम रहता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 14:09 IST