अपडेटेड 4 February 2026 at 22:52 IST
Pink Tea Benefits: वजन घटाने से लेकर स्किन तक के लिए बेहद फायदेमंद है पिंक-टी, आसान है बनाना; जानें तरीका
Pink Tea Benefits: कश्मीरी 'नून चाय' के रूप में मशहूर पिंक टी अपने खूबसूरत रंग और फायदे के लिए जाना जाता है। आइए आपको इस लेख में पिंक टी यानी कि गुलाबी चाय पीने के फायदे के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Pink Tea Benefits: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और टेंशन के बीच खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में अक्सर लोग दूध वाली चाय के ऑप्शन के रूप में 'ग्रीन टी' या 'ब्लैक टी' चुनते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गुलाब चाय के बारे में सुना है? गुलाबी चाय जितना खुशबूदार होती है, उतनी ही फायदेमंद भी मानी जाती है। आपको बता दें, आयुर्वेद में भी गुलाब के गुणों के बारे में बताया गया है।
अब ऐसे में आपको गुलाबी चाय यानी कि गुलाब की चाय पीने के फायदे के बारे में बताते हैं। ताकि आप घर पर खुद से बना सकें।
वजन घटाने में मददगार है गुलाबी चाय
गुलाब की चाय में कैफिन कम होती है और इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। यदि आप भोजन के बीच में इसे पीते हैं, तो यह बार-बार लगने वाली भूख को शांत करती है, जो वजन कम करने में काफी सहायक है।
ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद है गुलाबी चाय
गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन A और E भरपूर मात्रा में होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, ये एंटी-एजिंग को कम करने में मदद करता है और स्किन हाइड्रेटेड रहता है। इसका नियमित सेवन से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और मुहांसों की समस्या कम होती है।
Advertisement
टेंशन और एंग्जायटी से मिलती है राहत
गुलाब की खुशबू आपके दिमाग को शांत करने वाली मानी जाती है। एक कप गर्म रोज-टी पीने से थकान कम होती है और नींद में सुधार होता है। यह डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने के लिए एक बेहतरीन एरोमाथेरेपी की तरह काम करती है।
गुलाब की चाय बढ़ती है इम्यूनिटी
गुलाब में विटामिन C की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाती है। संक्रमण, सर्दी और जुकाम से बचने के लिए यह एक बढ़िया हर्बल ड्रिंक है।
Advertisement
पीरियड्स में है मददगार
पीरियड्स के दर्द में आराम महिलाओं के लिए गुलाब की चाय किसी वरदान से कम नहीं है। पीरियड्स से होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मददगार मानी जाती है।
ये भी पढ़ें - Valentine Day 2026 Rashifal: वैलेंटाइन डे के दिन इन 4 राशियों को मिल सकता है मनचाहा प्रपोजल,इनमें कहीं आप तो नहीं
गुलाब की चाय कैसे बनाएं?
- सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धो लें ताकि धूल मिट्टी निकल जाए।
- एक पैन में पानी उबालें।
- पानी उबलने पर इसमें पंखुड़ियां और दालचीनी पाउडर डालें।
- इसे 3-5 मिनट तक धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक कि पानी का रंग गहरा न हो जाए और पंखुड़ियां अपना रंग न छोड़ दें।
- गैस बंद करें और चाय को छान लें।
- हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाएं और फिर पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 22:52 IST