अपडेटेड 5 July 2024 at 15:56 IST
बिना सर्जरी बवासीर के मस्सों से चाहिए छुटकारा, काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे; चंद दिनों में दिखेगा फर्क
बवासीर बहुत ही दर्दनाक बीमारी है। इस समस्या में गुदा के आसपास मस्से निकल आते हैं। ऐसे में अगर बिना सर्जरी उन्हें सुखाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आजमाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Bawasir Ke Masse Sukhane Ka Gharelu Tarika: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ते खान-पान के चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उसी में से एक मस्से वाली बवासीर (Bawasir) भी है, जिसे पाइल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आम लेकिन गंभीर और दर्दनाक बीमारी होती है, जिसमें दर्द के साथ-साथ खून भी निकलता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को मस्से वाली बवासीर (Masse Wali Bawasir) की शिकायत हो गई है, तो बिना सर्जरी बस कुछ घरेलू उपाय की मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
आमतौर पर लोगों को खूनी और बादी बवासीर (Bawasir Ke Gharelu Upay) होती है, लेकिन इसके अलावा कई मस्से वाली बवासीर भी होती है। इसमें व्यक्ति के गुदा के आसपास मस्से निकल आते हैं। जिसमें में से कई बार खून भी निकलता है जिसकी वजह से रोगी को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मस्से वाली बवासीर (Piles) का शिकार हो गए हैं, तो आपको इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाना चाहिए।
मस्से वाली बवासीर से हो गए हैं परेशान तो आजमाएं ये तरीके
हल्दी (Turmeric)
मस्से वाली बवासीर को सुखाने के लिए हल्दी बहुत ही कारगर मानी जाती है, क्योंकि इसमें एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मस्सों को सुकाने में लाभकारी हो सकते हैं। ऐसे में इसका पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको इसका फर्क नजर आने लगेगा।
नीम (Neem)
नीम में कई औषधीय गुण मौजूद होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फलेमेटरी, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो बवासीर (Piles) के मस्सों को सुखाने में मददगार हो सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसमें घी मिलाकर मस्सों पर लगाएं।
Advertisement
गर्म पानी (Hot Water)
बवासीर के मस्सों को सुखाने के लिए गर्म पानी से सिखाई करना भी बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसके लिए 1 टब में गर्म पानी भर लें और फिर इसमें कुछ देर के लिए बैठ जाएं, इससे मस्सों को सुखाने में मदद मिलेगी।
एलोवेरा (Aloe Vera)
मस्सों वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसके एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण बवासीर (Piles) के मस्सों को सुखाने के साथ ही सूजन भी कम करने में मदद करते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 15:52 IST