अपडेटेड 4 July 2024 at 18:43 IST
महिलाओं में इन बीमारियों की वजह से बढ़ने लगता है तेजी से वजन, जान लें नहीं तो पड़ सकता है पछताना
क्या आपका भी वजन अचानक से बढ़ने लगा है। अगर हां तो यह सिर्फ ज्यादा खाने से नहीं बल्कि कुछ गंभीर बीमारियों की वजह से भी हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Weight Increasing Reason: लोगों में मोटापा आज एक गंभीर समस्या बन चुकी है। आम तौर पर यह फिजिकल एक्टिविटी न करने और गलत खान-पान या फिर ज्यादा खाने से होता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वजन सिर्फ ज्यादा खाने से ही बढ़ता है। अगर अचानक से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगा है, तो इसके पीछे कुछ गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि कौन सी बीमारियों के होने पर वजन तेजी से बढ़ाने लगता है।
अगर आपका भी वजन काफी तेजी से और अचानक से बढ़ने लगा है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर में पलने वाली कुछ गंभीर समस्याओं के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी बीमारी होने पर अचानक से वजन बढ़ने लगता है।
अचानक से बढ़ता वजन इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
थायराइड
अगर किसी महिला या पुरुष को थायराइड की समस्या होती है, तो उसका वजन अचानक से तेजी से बढ़ने लगता है। दरअसल, थायराइड होने पर शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस स्लो हो जाता है, जिसकी वजन से तेजी से वजन बढ़ने लगता है। साथ ही शरीर में थकान, एनर्जी लेवल का लो होना, ड्राई स्किन की समस्या और हेयर फॉल जैसी कई परेशानियां शुरू हो सकती है।
मेनोपॉज
जिस तरह से महिलाओं को पीरियड्स होने पर कई तरह के हार्मोनल बदलाव का सामना करना पड़ता ठीक उसी तरह से प्रीमेनोपॉज फेज यानी पीरियड्स बंद हो के समय में भी शरीर में कई तरह के बदलाव का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में एस्ट्रोजन हार्मोन बहुत ही ज्यादा बढ़ जाते है। जिसकी वजह से महिलाओं का वजन अचानक से तेजी से बढ़ने लगता है।
Advertisement
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
कई बार महिलाओं में तेजी से बढ़ते वजन के पीछे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम होता है। यह एक एंडोक्राइन हार्मोनल डिसऑर्डर है। इससे एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन का बैलेंस बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से तेजी से वजन बढ़ने लगता है। साथ ही पीरियड अनियमित और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं भी होने लगती है।
स्मॉल इंटेस्टाइन में बैक्टीरिया
आंतों में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं। वहीं जब इन बैक्टीरियाज के बैलेंस बिगड़ जाते हैं, तो मोटापे की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही गट में सूजन, पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्याएं होने लगती है।
Advertisement
स्ट्रेस के कारण
अगर कोई महिला या पुरुष जरूरत ज्यादा स्ट्रेस लेता है, तो इससे उसकी सेहत पर बुरा असर तो पड़ता ही है। साथ ही उसका वजन भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है। दरअसल, स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ने पर एड्रीनेलिन ग्लैंड पर इसका असर पड़ता है, जिससे कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और बॉडी में फैट जमा होने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 18:43 IST