अपडेटेड 10 August 2024 at 21:10 IST

Pickle Side Effects: बारिश के मौसम में चटकारे लेकर खाते हैं अचार? हो सकते हैं कई नुकसान

Pickle Side Effects: बारिश का सीजन आते ही लोगों का चटपटा खाने का मन करने लगता है। ऐसे में कई लोग चटकारे लेकर अचार खाते हैं, लेकिन क्या यह सही है?

Pickle
बारिश में अचार खाने के नुकसान | Image: Freepik

Pickle Side Effects In Rainy Season: बारिश के दिनों में मौसम सुहाना हो जाता है। इस दौरान लोगों का मन तला-भुना और चटपटा खाने का खूब करता है। ऐसे में लोग काफी स्पाइसी और चटपटी चीजें जमकर खाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बरसात के दिनों में चटकारे ले लेकर अचार खाते हैं, लेकिन क्या मानसून में अचार खाना सेहत के लिए सही है या नहीं आइए इसके बारे में जानते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बारिश के दिनों में अचार का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। इससे कई सारी समस्याएं आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आइए जानते हैं कि बारिश में अचार खाने से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।

बारिश में अचार खाने से होती हैं ये समस्याएं

बढ़ने लगता है ब्लड प्रेशर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बारिश के दिनों में अचार खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। दरअसल, अचार बनाने में काफी अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इसमें सोडियम की अधिक मात्रा होती है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

बदन दर्द
इन दिनों में ज्यादा अचार खाने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन में गड़बड़ी हो सकती है। ज्यादा सोडियम होने के कारण या समस्या होती है और इससे शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है।

Advertisement

पाचन की दिक्कत
अचार में नमक ही नहीं बल्कि मिर्च मसाला भी काफी ज्यादा मात्रा में होता है। वहीं मानसून के दिनों में ज्यादा मिर्च मसाला खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में अचार खाने से पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

किडनी की दिक्कत
अचार में अधिक मात्रा में नमक होता है, जो किडनी का वर्कलोड बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में जब आप इस मौसम में अचार का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

Advertisement

हड्डियों की दिक्कत
अचार में सोडियम की अधिक मात्रा हड्डियों के लिए बहुत ही नुकसानदेह होता है। यह हड्डियों को कमजोर बनाने का काम करता है।

शरीर में हो सकती है सूजन
अचार बनाने में प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से शरीर में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है।

गले में दिक्कत
बारिश के दिनों में अचार का ज्यादा सेवन करने से गले से जुड़ी सम्सयाएं भी हो सकती हैं। इसके सेवन से गले में दर्द और साथ ही कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।  

यह भी पढ़ें… Migraine: क्या होता है माइग्रेन? चक्कर से भी हैं परेशान, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 21:10 IST