अपडेटेड 8 December 2025 at 17:20 IST

Fatty Liver: क्या आप भी फैटी लिवर से हैं परेशान? सर्दियों में जरूर खाएं ये 2 चीजें, होंगे फायदे

Fatty Liver:क्या आप भी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो यह जानना जरूरी है कि यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें लिवर पर फैट जमा हो जाता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। अब ऐसे में फैटी लिवर को कम करने के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे खाने से फायदे हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Fatty Liver
Fatty Liver | Image: Freepik

Fatty Liver: क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें डॉक्टर ने 'फैटी लिवर'की समस्या बताई है? अगर हां, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक आम समस्या है, जो गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। हमारे लिवर में जब सामान्य से अधिक फैट जमा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है।

फैटी लिवर की समस्या को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है। खासकर, सर्दियों में हमारी डाइट अक्सर बदल जाती है, और हमें लिवर का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आइए इस लेख में विस्तार से फैटी लिवर को कम करने कते लिए कुछ खाने की चीजों के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे हो सकते हैं।

फैटी लिवर को कम करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें

अगर आपको भी फैटी लिवर की समस्या है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल को बदलने की जरूरत है और खान-पान का विशेष ध्यान रखना है।

फैटी लिवर वाले जरूर खाएं मेथी

मेथी फाइबर से भरपूर होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। लिवर के स्वास्थ्य के लिए वजन कम करना एक महत्वपूर्ण कदम है। इतना ही नहीं मेथी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजनको कम करने में मदद कर सकते हैं, जो फैटी लिवर है, उसे कम करता है।

Advertisement

फैटी लिवर वाले जरूर खाएं अलसी

अलसी में ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है। यह लिवर की सूजन को कम करने में मदद करता है। अलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करता है और इससे आपका लिवर हेल्दी रहता है।

ये भी पढ़ें - Safla Ekadashi 2025: 14 या 15 दिसंबर कब रखा जाएगा सफला एकादशी का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Advertisement

फैटी लिवर वाले जरूर खाएं लहसून

अगर आपको भी फैटी लिवर की समस्या है तो आप सर्दियों में लहसून जरूर खाएं। लहसून में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आप सुबह खाली पेट दो कच्ची कलियां गुनगुने पानी के साथ लें, या अपने रोजेना के खाने में खाएं।

फैटी लिवर वाले जरूर खाएं पत्तेदार सब्जियां

सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां आपके लिवर को साफ और हेल्दी रख सकती है। इसमें क्लोरोफिल भरपूर मात्रा में होता है और यह डीटॉक्स करने में मदद करता है। आप सलाद और सब्जी बनाकर खाएं। आपको फायदे दिखने लग जाएंगे।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 17:20 IST