अपडेटेड 8 December 2025 at 16:15 IST

Safla Ekadashi 2025: 14 या 15 दिसंबर कब रखा जाएगा सफला एकादशी का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Safla Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में सफला एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Safla Ekadashi 2025
Safla Ekadashi 2025 | Image: Freepik

Safla Ekadashi 2025: सनातन धर्म में सभी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। वहीं साल में कुल 24 एकादशी पड़ती है। वहीं पंचांग के हिसाब से पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और श्रीहरि की कृपा प्राप्ति होती है। 

ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सफलता की प्राप्ति हो सकती है और सभी कार्यों में सिद्धि मिलती है। अब ऐसे में इस साल सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

हिंदू पंचांग के हिसाब से पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का व्रत 14 दिसंबर को रखा जाएगा। इस तिथि का आरंभ 14 दिसंबर रविवार के दिन साम 06 बजकर 50 मिनट से हो रहा है और इसका समापन 15 दिसंबर को रात 09 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से सफला एकादशी के व्रत 15 दिसंबर को रखा जाएगा। आप इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से कर सकते हैं।

सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के हिसाब से सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Advertisement
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें - Mulank: इन 2 मूलांक की लड़कियां होती हैं बहुत तेज, अपने प्यार के लिए कर जाती हैं सारी हदें पार

सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व

सफला एकादशी पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को सभी क्षेत्र में सफलता मिलती है। इतना ही नहीं, इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 16:15 IST