अपडेटेड 29 September 2024 at 21:19 IST

BP और पेशाब इंफेक्शन के लिए जादुई दवा है ये पत्ता, पत्थर को फोड़कर उगता है इसका पौधा; ऐसे करें सेवन

Pattachatta leaf health benefits: पत्थरचट्टा का पौधा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे BP और पेशाब में इंफेक्शन को भी दूर किया जा सकता है।

Pattachatta leaf health benefits
जादुई दवा है ये पत्ता | Image: Freepik

Pattachatta leaf health benefits: आयुर्वेद में कई सारे पौधों को औषधी के रूप में उपयोग किया जाता है। उन्हीं में एक पत्थरचट्टा का पौधा भी है। आयुर्वेद में इसे एक जादुई दवा के रूप में जाना जाता है। इसमें कई सारे ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज साबित होते हैं। उन्हीं में बीपी और पेशाब में इंफेक्शन की समस्या भी शामिल हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए पत्थरचट्टा बहुत ही कारगर माना जाता है।

एयर प्लांट, कैथेड्रल बेल्स, लाइफ प्लांट और मैजिक लीफ जैसे कई नामों से जाना जाने वाला पत्थरचट्टा का पौधा आयुर्वेद में कई तरह की दवाईयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इनके पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि यह पत्ता BP और यूरिन इंफेक्शन में कैसे काम करता है और इन समस्याओं में इसका सेवन कैसे करना चाहिए?

BP कंट्रोल करने के लिए कैसे करें पत्थरचट्टा का इस्तेमाल

हाई ब्लड प्रेशर जिसका साइंटफिक नाम हाइपरटेंशन है। अगर कोई व्यक्ति अक्सर ही हाई BP की समस्या से परेशान रहता है, तो उसे पत्थरचट्टा का सेवन करना चाहिए। इसके लिए इसकी पत्तियों का रस निकालकर दिन में 2 से 3 बार पिएं। ऐसा करने पर बहुत ही जल्दी हाई बीपी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

पेशाब यानी यूरिन इंफेक्शन में कैसे करें पत्थरचट्टा का इस्तेमाल

पेशाब में इंफेक्शन के लिए भी पत्थरचट्टा रामबाण इलाज है। इस समस्या को दूर करने के लिए इसका काढ़ा पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए पत्थरचट्टा के पत्ते को एक कप पानी में उबालकर इसमें 2 ग्राम शहद को मिलाना होगा। फिर दिन में एक या दो बार इसका सेवन करना होगा। ऐसा करने से पेशाब में इंफेक्शन कम हो जाएगा। साथ ही योनि संक्रमण का खतरा भी कम होता है।

Advertisement

इन बीमारियों के लिए जादुई दवा है पत्थरचट्टा

BP और यूरिन इंफेक्शन ही नहीं बल्कि पेट में अल्सर, डायबिटीज, ब्लड शुगर, सिर दर्द, घाव जैसी समस्याओं में भी यह पत्ता बहुत ही फायदेमंद होता है। इस पत्ते की खासियत यह है कि इसका पत्ता जहां भी गिरता है वहीं नया पौधा उग जाता है और यह पत्थरों पर भी आसानी से उग जाता है। 

यह भी पढ़ें… देर से सोना मेंटल हेल्थ करता है खराब, इन बीमारियों को मिलती है दावत; अच्छी नींद के लिए करें ये काम

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 29 September 2024 at 21:19 IST