अपडेटेड 28 December 2024 at 07:21 IST
Papaya: महिलाओं की ये 4 समस्याएं दूर कर सकता है पपीता, UTI, शुगर और...
Is papaya good for female fertility? क्या पपीता महिलाओं के लिए अच्छा है? पपीते के अंदर कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जानते हैं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is papaya good for females? पपीता खाने में बेहद ही टेस्टी होता है। वहीं पपीते के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी होते हैं। बता दें इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्निशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि महिलाएं पपीते का सेवन करें तो उन्हें कई तरीकों से फायदा मिल सकता है? ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पपीता खाने से महिलाओं को क्या फायदे (Papita Khane ke fayde) हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
क्या पपीता महिलाओं के लिए अच्छा है?
- महिलाएं ज्यादातर UTI की समस्या यानी यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में पपीते के सेवन से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
- यदि महिलाएं पपीते का सेवन करती हैं तो इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिंस न केवल आपकी स्किन को चमकदार बना सकते हैं बल्कि मुहांसे, पिगमेंटेशन आदि समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।
- यदि महिलाएं डायबिटीज से परेशान हैं तो ऐसे में वे अपनी डाइट में पपीता जोड़ सकती हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में उपयोगी साबित हो सकता है।
- पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को दिक्कत होती है। ऐसे में यदि पपीते का सेवन किया जाए तो अनियमित पीरियड्स के साथ-साथ पीरियड्स का दर्द, ऐंठन आदि से भी राहत मिल सकती है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि महिलाओं के लिए पपीता उपयोगी है। लेकिन हम सलाह देते हैं कि यदि महिलाएं किसी अन्य समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में अपनी डाइट में पपीते को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 December 2024 at 07:20 IST