सर्दियों में कब्ज से हैं परेशान? आज ही डाइट में जोड़ लें ये सब्जी
Carrot Benefits in Hindi: यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में यहां दी गई सब्जी को जोड़ सकते हैं। जानते हैं इसके फायदों के बारे में..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Carrot Benefits in Hindi: सर्दियों में लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है। बता दें कि ये समस्या या तो पानी की कमी से हो जाती है या पाचन क्रिया के धीमा होने से। ऐसे में यदि डाइट में गाजर को जोड़ा जाए तो कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही पेट को कई अन्य तरीकों से भी फायदा पहुंचा सकता है। ऐसे में इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की कब्ज को दूर करने में गाजर कैसे आपके काम आ सकती है। पढ़ते हैं आगे...
कब्ज दूर करने के लिए कौन-सी सब्जी है उपयोग?
- बता दें, गाजर के अंदर विटामिन ए पाया जाता है जो न केवल आंखों के लिए अच्छा होता है बल्कि इसके अंदर घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर भी मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
- गाजर के सेवन से आंतों की गति को भी सुधारा जा सकता है। वहीं गाजर के सेवन से आंतों को साफ भी रखा जा सकता है।
- यदि आप अपने मल को नरम बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप गाजर को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
- बता दें कि गाजर के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो न केवल पेट की सूजन को दूर कर सकते हैं बल्कि यदि आप गैस की समस्या से भी परेशान हैं तो ऐसे में ये गैस की समस्या से राहत दिला सकते हैं।
- गाजर के सेवन से आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा दिया जा सकता है।
कैसे करें गाजर का सेवन?
आप गाजर को सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा गाजर की सब्जी, गाजर का सूप या गाजर का जूस तीनों ही सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।