अपडेटेड 23 March 2026 at 09:35 IST
Paneer Vs Tofu: सेहत के लिए टोफू और पनीर में से कौन-सा है फायदेमंद? जानें अंतर और खाने का सही तरीका
Healthy Diet Tips: पनीर और टोफू दोनों ही सेहत के लिए अच्छे हैं, लेकिन आपकी जरूरत के अनुसार सही चुनाव करना जरूरी है। दोनों के अलग-अलग फायदे होते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Tofu Vs Paneer Which Is Better For Health: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों के बीच पनीर और टोफू दोनों ही काफी पॉपुलर हो चुके हैं। लेकिन अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इन दोनों में से ज्यादा फायदेमंद क्या है। आइए आसान और समझने वाली भाषा में जानते हैं इन दोनों का फर्क, फायदे और खाने का सही तरीका।
पनीर क्या है?
पनीर दूध से बनाया जाता है। यह भारतीय घरों में बहुत आम है और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है।
पनीर के फायदे:
- प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए मसल्स बनाने में मददगार होता है।
- कैल्शियम ज्यादा होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
पनीर में फैट ज्यादा होता है। वजन घटाने वालों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
Advertisement
टोफू क्या है?
टोफू सोयाबीन से बनता है और इसे “सोया पनीर” भी कहा जाता है। यह खासकर वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
टोफू के फायदे:
Advertisement
- इसमें कम फैट और कम कैलोरी होती है।
- हाई प्रोटीन होने के कारण खासकर वजन घटाने वालों के लिए अच्छा होता है।
- दिल के लिए हेल्दी होता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
- यह लैक्टोज फ्री होता है, जिनको दूध से एलर्जी है, उनके लिए बेहतर है।
टोफू या पनीर?
मसल्स बनाने के लिए पनीर बेहतर होता है। साथ ही, यह वजन बढ़ाने में भी मददगार होता है। अगर वजन कम करना है, तो टोफू ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसे खाने से आप फिट रहेंगे।
खाने का सही तरीका
पनीर कैसे खाएं:
- हल्का फ्राई या ग्रिल करके खाएं।
- ज्यादा तेल और मसाले खाने से बचें।
- सलाद या सब्जी में मिलाकर खाएं।
टोफू कैसे खाएं:
- सूप, सलाद या स्टर-फ्राई में डालें।
- हल्का सा मसाला लगाकर पैन में पकाएं।
- स्मूदी या हेल्दी बाउल में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पनीर और टोफू दोनों ही सेहत के लिए अच्छे हैं, लेकिन आपकी जरूरत के अनुसार सही चुनाव करना जरूरी है। अगर आप हल्का और कम कैलोरी वाला विकल्प चाहते हैं तो टोफू चुनें, और अगर ज्यादा एनर्जी व प्रोटीन चाहिए तो पनीर बेहतर रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 09:35 IST