Paneer: पनीर किसे नहीं खाना चाहिए? ये लोग हो जाएं सतर्क
When should paneer be avoided? पनीर का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? पनीर के नुकसान क्या हैं? जानतो हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

When should paneer be avoided? पनीर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पनीर के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन लोगों को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कुछ लोगों के लिए पनीर का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को पनीर का सेवन करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
पनीर किसे नहीं खाना चाहिए?
- जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है या जो लोग अपना वजन घटाने के लिए कोशिश कर रहे हैं ऐसे लोगों को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें, पनीर के अंदर कैलोरी और फैट दोनों की मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से आपका मोटापा बढ़ सकता है।
- बता दें कि जो लोग गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं उन लोगों को भी पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें, पनीर के अंदर प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है ऐसे में ये शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को और बढ़ा सकता है, जिससे गठिया की समस्या और बढ़ सकती है और लोगों को जोड़ों में दर्द भी हो सकता है। बता दें जिन लोगों को गठिया की परेशानी रहती है उन लोगों को अपना यूरिक एसिड कम रखने की सलाह दी जाती है।
- जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं वे लोग भी पनीर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। जैसा कि हमने पहले भी बताया पनीर के अंदर प्रोटीन पाया जाता है ऐसे में प्रोटीन से किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है, जिससे किडनी खराब की स्थिति बन सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।