अपडेटेड 26 September 2024 at 11:01 IST
क्या पैरों में जलन होना किडनी की समस्या का लक्षण है? जान लें कारण
Why are my feet burning at night: रात में सोते समय पैरों में जलन होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें दूर करने के तरीके...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why do I have a burn on my foot? व्यक्ति को शरीर से जुड़े न जानें ऐसे कौन से रोग हो जाते हैं, जिनके बारे में उसे जानकारी नहीं होती है। उन्हीं में से एक है पैरों में जलन हो जाना। हालांकि पैरों में जलन होना एक आम बात है लेकिन इसके पीछे कुछ आम और कुछ गंभीर दोनों कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि व्यक्ति को पैरों में जलन होती है तो क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं और कैसे इस समस्या से राहत पा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
पैरों में जलन के कारण (What is the reason of foot burning?)
- अक्सर लोग अपने पैरों में लंबे समय तक जूते और मौजे पहनते हैं, जिसके कारण उन्हें पैरों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। बता दें कि ऐसा करने से पैरों में गर्मी बढ़ने लगती है और यह समस्या हो जाती है।
- जब शरीर में आयरन और विटामिन बी12 की कमी हो जाती है तब भी पैरों में दर्द की समस्या हो जाती है।
- पैरों में जलन खराब रक्त प्रभाव के कारण भी हो सकती है।
पैरों में जलन के उपाय (what is the fastest way to relieve burning feet?)
- पैरों की जलन को दूर करने में एलोवेरा और चंदन दोनों ही आपके काम आ सकता है।
- ऐसे में आप एलोवेरा जेल में चंदन पाउडर को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- इससे अलग यदि अपने पैरों को ठंडा पानी में भिगोए जाएं तो इससे भी समस्या से राहत मिल सकती है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पैरों की जलन कुछ समस्याओं के कारण हो सकती है। ऐसे में यदि घरेलू उपाय से फायदा ना मिले तो हम सलाह देते हैं कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 September 2024 at 11:01 IST