अपडेटेड 26 September 2024 at 08:15 IST
Pimples: इस गलती के कारण हो जाते हैं शरीर पर पिंपल्स, हो जाएं सतर्क
Causes of pimples on face in adults: माथे पर पिंपल होने का क्या कारण है? चेहरे पर बार-बार पिंपल क्यों आते हैं? जान लें कारण...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are 3 causes of pimples? आज के समय में लड़का हो या लड़की, दोनों ही चाहते हैं कि वे सुंदर और आकर्षक दिखें। इसके लिए वे कई उपाय भी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि पिंपल्स की समस्या कुछ गलतियों के कारण दोनों को परेशान कर सकती है। पिंपल्स केवल चेहरे पर नहीं बल्कि कमर पर, पीठ पर, सीने पर आदि पर निकल सकते हैं। ऐसे में पिंपल्स होने के कारण के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पिंपल्स होने के पीछे कौन से कारण (Pimples ke karan) जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
पिंपल्स आने का मुख्य कारण क्या है? (Why do adults suddenly get pimples?)
- बता दें कि यदि लड़कियों को पिंपल्स हो रहे हैं तो इसके पीछे कुछ हार्मोनल कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। बता दें कि जब नींद की कमी हो जाती है या पोषक तत्वों की कमी के कारण भी महिलाओं को पिंपल्स की समस्या हो सकती है। वहीं चिंता, तनाव भी इसका कारण हो सकते हैं।
- अगर लड़कों की बात की जाए तो बता दें कि जब गंदे तौलिये का इस्तेमाल किया जाए तब भी व्यक्ति को पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
- अक्सर लोग अपने बिस्तर को बिना साफ किए सो जाते हैं, जिसके कारण उन्हें पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है।
- कुछ लोगों की आदत होती है कि वह बार-बार अपने चेहरे को गंदे हाथों से छूते हैं, जिसके कारण हमें पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है।
- जब किसी व्यक्ति को डेंड्रफ की समस्या हो जाती है तब भी पिंपल्स आपको परेशान कर सकते हैं। जी हां, डैंड्रफ आपकी स्किन पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में समय रहते डैंड्रफ से छुटकारा जरूर पाएं।
नोट - यहां दिए गए बिंदु बताते हैं कि पिंपल्स की समस्याओं के कारण हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को समय रहते अपनी आदतों को बदलना जरूरी है और अपने दिनचर्या को बेहतर बनाना भी जरूरी है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 September 2024 at 08:15 IST