अपडेटेड 17 July 2025 at 23:52 IST
Hair Fall Remedy: बुढ़ापे में भी रहेंगे बाल लंबे, काले और घने! अपनाएं ये देसी नुस्खा; लोग जरूर पूछेंगे राज
बुढ़ापे में भी घने और काले बाल चाहते हैं? तो अपनाएं प्याज के रस से जुड़ा ये आसान घरेलू उपाय। इससे आपके बालों की रौनक बढ़ जाएगी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

उम्र बढ़ने के साथ बालों का झड़ना, पतला होना और सफेद हो जाना आम बात है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बुढ़ापे में भी आपके बाल लंबे, घने और काले रहें, तो किचन में मौजूद एक आसान उपाय आपकी मदद कर सकता है। जी हां, प्याज का रस बालों के लिए रामबाण की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर बालों की ग्रोथ बढ़ाने, सफेद बालों से बचाने और बालों को मजबूत बनाने में कारगर हैं।
प्याज में नैचुरल सल्फर होता है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बाल घने और मजबूत बनते हैं। कुछ घरेलु उपाय जो आप अपना सकते हैं।
1. प्याज का रस लगाएं
प्याज को कद्दूकस या ब्लेंड करके उसका रस निकालें। उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर स्क्रब की तरह लगाएं। इससे पोषक तत्व सीधे बालों की जड़ों तक पहुंचते हैं और बाल तेजी से बढ़ते हैं।
2. प्याज रस और नारियल तेल का मिश्रण
एक कटोरी प्याज का रस लें और उसमें नारियल तेल मिलाकर गर्म करें। फिर इसे ठंडा करके सप्ताह में दो से तीन बार बालों में मसाज करें। इससे बालों को मजबूती और चमक मिलती है।
Advertisement
3. दही और प्याज के रस से हेयर मास्कर बनाए
प्याज रस में एक चम्मच दही मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। इसे 15 से 20 मिनट तक बालों में लगाएं और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। इससे बाल मुलायम और सिल्की बनते हैं।
4. प्याज रस और मेथी का पाउडर
एक चम्मच पीली मेथी पाउडर में प्याज का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों पर 10 से 15 मिनट लगाएं। यह मिश्रण बालों को काला रखने में मदद करता है और समय से पहले सफेद होने से बचाता है। वहीं इसका ध्यान रखना चाहिए कि प्याज के रस को लगाने के बाद हमेशा माइल्ड शैम्पू से धोएं। अगर स्कैल्प पर जलन या एलर्जी हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें। इन उपायों को कम से कम 1 महीने तक नियमित रूप से अपनाएं तभी असर दिखेगा।
Advertisement
बाजार के केमिकल वाले उत्पादों की बजाय घरेलू उपाय न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि लंबे समय तक असर देने वाले भी होते हैं। अगर नियमित रूप से प्याज के रस को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो बालों का झड़ना, सफेद होना और रूखापन भी काफी हद तक कम हो सकता है। तो आज से ही अपनाइए ये घरेलू नुस्खे जिसका असल जरूर दिखता है।
(यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है, R भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 17 July 2025 at 23:52 IST