अपडेटेड 22 August 2024 at 16:49 IST
शरीर के किन हिस्सों पर नहीं लगाना चाहिए परफ्यूम? इन जगहों पर लगाने से हो सकता है इंफेक्शन
Perfume On Body: हम सभी लोग परफ्यूम का इस्तेमाल खुद को महकाने के लिए करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि शरीर के कुछ हिस्सों पर इसे नहीं लगाना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Where Not Put Perfume On Body: परफ्यूम लगाना किसे पसंद नहीं है और हो भी क्यों न इसे लगाने से शरीर से एक बहुत ही अच्छी महक आती है। यह न सिर्फ बॉडी (Body) को महकाने बल्कि दिमाग को फ्रेश फील कराने का काम भी काम करता है। शायद ही कोई होगा जो परफ्यूम (Perfume) लगाए बिना बाहर जाता है, लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि शरीर के सभी हिस्सों पर परफ्यूम लगाना सही नहीं होता है। बॉडी के कुछ जगहों पर इसे लगाने से आपको इंफेक्शन (Infection) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए (Where Not Put Perfume On Body)।
दरअसल, परफ्यूम (Perfume) तेल (Oil) और अल्कोहल (Alcohol) का मिश्रण है। हालांकि इसके अलावा भी इसमें कई और केमिकल्स मिलाकर एक रासायनिक रूप से तैयार किया जाता है। ऐसे में अगर शरीर पर इसका (Perfume) इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया जाता है, तो आपको कई तरह की समस्याएं और इंफेक्शन का सहारा करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि शरीर कि किन हिस्सों पर परफ्यूम को लगाने से बचना चाहिए (Where Not Put Perfume On Body)।
शरीर के इन हिस्सों पर भूलकर भी न लगाएं परफ्यूम
बाल (Hair)
कई लोग बालों को खुशबूदार बनाने के लिए परफ्यूम लगाते हैं, लेकिन बालों में इसे लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें अल्कोहल और कई सारे केमिकल्स मौजूद होते हैं। ऐसे में इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए भूलकर भी बालों में परफ्यूम (Perfume) ना लगाएं।
आंखों (Eyes)
परफ्यूम में एल्कोहल और कई और तरह के केमिकल्स होते हैं, ऐसे में इसे आंखों से दूर ही रखना चाहिए। दरअसल, आंखों के आस-पास की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि परफ्यूम को अपनी आंखों के पास या सीधे आंखों में स्प्रे करना बिलकुल भी सही नहीं है। परफ्यूम (Perfume) के सूखने के बाद भी उसके निशान आपकी आंखों के आस-पास रह सकते हैं, जिससे जलन हो सकती है।
Advertisement
अंडरआर्म्स (Underarms)
शरीर के जिन हिस्सों से पसीने की सबसे ज्यादा बदबू आती है उसमें अंडरआर्म्स भी शामिल है। ऐसे में काफी लोग इस बदबू से निपटने के लिए यहां खुशबूदार परफ्यूम (Perfume) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वहां की त्वचा में जलन और रैशेज हो जाते हैं, खासकर अगर आपने हाल ही में शेव किया हो।
प्राइवेट पार्ट (Private Part)
प्राइवेट पार्ट के आसपास परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए। आपका ऐसा करना आपको जलन और संक्रमण की समस्या का शिकार बना सकता है।
Advertisement
मुंह और नाक (Mouth And Nose)
मुंह और नाक के आसपास परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए। परफ्यूम से हानिकारक केमिकल्स शरीर में जाते हैं और इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।
पेट और नाभि (Stomach And Navel)
कई लोग पेट और नाभि के आसपास परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। यहां की त्वचा पर परफ्यूम लगाने से जलन हो सकती है, खासकर अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 August 2024 at 16:49 IST