अपडेटेड 27 April 2025 at 13:08 IST
Joint Pain: जोड़ों के दर्द को जड़ से मिटा देंगे ये तेल! जानिए इस्तेमाल का तरीका
Joint Pain Ko Kam Karne Wale Tel: अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको ये तेल जरूर लगाने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Oil For Joint Pain: उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई लोगों के जोड़ों में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है। ज्वाइंट पेन के कारण इन लोगों का उठना, बैठना और चलना तक मुश्किल हो जाता है। इससे न सिर्फ शरीर में थकावट महसूस होती है बल्कि आपके अंदर चिड़चिड़ापन भी आ जाता है। जिस कारण आपका मन किसी भी काम में नहीं लगता है।
ऐसे में अगर आपको भी जोड़ों में दर्द की शिकायत है तो आप घर पर रहकर ही कुछ चुनिंदा तेलों से अपने जोड़ों की मसाज कर सकते हैं। ये तेल आपके ज्वाइंट पेन को कम कर उसे जड़ से खत्म कर देंगे। इस तेल को लगाने से आपका पुराने से पुराना दर्द भी गायब हो सकता है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन तेलों और इन्हें लगाने के तरीकों के बारे में।
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए तेल (Oils to reduce joint pain)
रोजमैरी ऑयल (Rosemary Oil)
रोजमैरी ऑयल मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर दर्द को तेजी से कम करता है। इसके लिए आपको 1 चम्मच जैतून के तेल में 5 बूंद रोजमैरी ऑयल की मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगानी चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
Advertisement
अदरक का तेल (Ginger Oil)
अदरक का तेल जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से राहत पहुंचाने में कारगर है। इसे लगाने के लिए आपको 2-3 बूंद अदरक तेल की तिल के तेल जोड़ों की मालिश करनी चाहिए। इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलने लगेगा।
Advertisement
पिपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil)
पिपरमिंट ऑयल में मेन्थॉल होता है, जो दर्द वाली जगह पर ठंडक पहुंचाकर सूजन और अकड़न को कम करता है। इसे लगाने के लिए आप पेपरमिंट ऑयल की 1-2 बूंद को नारियल तेल या जैतून तेल में मिलाकर लगा सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे दिन में दो बार जोड़ो में जरूर लगाएं।
लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil)
लैवेंडर का तेल भी ज्वाइंट पेन को कम करने में कारगर हैं। यह मांसपेशियों के तनाव को कम करने मदद करता है। इसके लिए आप बादाम या नारियल तेल में 5-6 बूंद लैवेंडर ऑयल की मिलाकर जोड़ों की मालिश कर सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में परिणाम नजर आने लगेगा।
यूकेलिप्टस ऑयल (Eucalyptus Oil)
यूकेलिप्टस ऑयल में प्राकृतिक दर्द निवारक तत्व होते हैं, जो सूजन को कम कर मांसपेशियों को स्वस्थ रखते हैं। इसे लगाने के लिए आपको यूकेलिप्टस ऑयल की 2-3 बूंद को किसी कैरियर ऑयल जैसे बादाम, तिल या नारियर के तेल के साथ मिलाकर जोड़ों में लगाना चाहिए। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 27 April 2025 at 13:08 IST