अपडेटेड 28 February 2025 at 19:37 IST
रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 2 चीज, तुरंत दिखेगा असर
Nutmeg Ghee Milk Benefits in Hindi: रात को सोने से पहले दूध में 2 मिलाकर पिया जाए तो इससे सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Nutmeg Ghee Milk Benefits in Hindi: बता दें कब्ज, गैस और अपच ये तीनों ही समस्याएं आजकल आम होती जा रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि लोग पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो दूध की मदद से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। जी हां आप रात को सोने से पहले दूध में कुछ चीजों को मिलाकर पी सकते हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की रात को सोने से पहले दूध में किन चीजों को मिलाकर पिएं, जिससे फायदा हो सकता है। पढ़ते हैं आगे…
रात को सोने से पहले पिएं ये चीज
हम बात कर रहे हैं चुटकी भर जायफल और घी की। बता दें कि यदि जायफल और घी को दूध में मिलाकर पिया जाए तो इससे न केवल कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि अपच की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। यह दूध एसिडिटी को कम करने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम डिटॉक्स करता है। यदि दूध में घी पिलाकर पिया तो पेट आसानी से साफ होता है वहीं अगर इसमें जायफल भी मिला लें तो गैस नहीं बनती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि दूध में जायफल और घी मिलाकर पीने से व्यक्ति को नींद भी बेहद अच्छी आती है।
कैसे बनाएं ये दूध?
एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें एक चम्मच घी मिलाएं और आप चुटकी पर जायफल भी डालें। उसके बाद सोने से पहले सेवन करें। हालांकि आप स्वाद अनुसार इसमें चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन चीनी को मिलाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि जायफल और घी का दूध सेहत के लिए उपयोगी है लेकिन यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो दोनों का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - लोहे की कड़ाही में कौन सी सब्जी नहीं बननी चाहिए?
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 February 2025 at 19:37 IST