अपडेटेड 25 May 2025 at 13:35 IST
कोरोना के नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की भारत में एंट्री से बढ़ी टेंशन, जान लें इनके लक्षण और बचाव के तरीके
WHO ने इन दोनों ही NB.1.8.1 और LF.7 वेरिएंट को फिलहाल Variants Under Monitoring की कैटेगिरी में डाला है। फिलहाल ये 'Variants of Concern' या फिर 'Variants of Interest' नहीं हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Corona New Variant: साल 2020-21 में कोहराम मचाने वाला कोरोना वायरस फिर एक नए रूप में लौट आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर देश-दुनिया में टेंशन बढ़ रही है। भारत में भी कोरोना केस में लगातार इजाफा होता दिख रहा है। इस बीच कोरोना के दो नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की भी देश में एंट्री हुई है।
कोरोना के दो नए सबवेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान हुई है। इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने इसकी पुष्टि की। उनके मुताबिक तमिलनाडु में अप्रैल में NB.1.8.1 का एक मरीज मिला। वहीं मई में गुजरात से LF.7 के चार केस दर्ज सामने आए। जिसके बाद इन नए वेरिएंट को लेकर देश में दहशत बढ़ने लगती है।
क्या खतरनाक हैं ये नए वेरिएंट्स?
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने इन दोनों ही NB.1.8.1 और LF.7 वेरिएंट को फिलहाल Variants Under Monitoring की कैटेगिरी में डाला है। फिलहाल ये 'Variants of Concern' या 'Variants of Interest' नहीं हैं। एशिया के कुछ हिस्सों और चीन में जिस तरह से पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले बढ़ है, माना जा रहा है उसके पीछे यही वेरिएंट्स हैं।
कई देशों में मिल रहे हैं मामले
वैसे तो भारत में ओमिक्रॉन के JN.1 वेरिएंट के केस सबसे ज्यादा मिल रहे हैं। इन दोनों नए वेरिएंट को इसका अगला रूप ही बताया जा रहा है। NB. XDV.1.5.1 से निकले इस वेरिएंट में ऐसे म्यूटेशन हैं, जो इंसानी कोशिकाओं से तेजी से जुड़ने में मदद करते हैं। ये तेजी से फैल सकता है, लेकिन जानलेवा नहीं दिख रहा। NB.1.8.1 वेरिएंट के मामले अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, थाईलैंड और अन्य देशों में भी पाए गए हैं।
Advertisement
जान लें नए वेरिएंट्स के लक्षण
NB.1.8.1 और LF.7 इन दोनों वेरिएंट्स के लक्षण ही अन्य ओमिक्रॉन वेरिएंट्स की तरह ही हैं, जैसे- बुखार, गले में खराश, नाक बहना, सूखी खांसी, थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कभी-कभी दस्त, भूख न लगना, मतली या फिर उल्टी।
अगर आपको कोई लक्षण दिए तो RT-PCR या Rapid Antigen Test करवाएं। टेस्ट पॉजिटिव होने पर घर पर खुद को आइसोलेट रहें और साथ ही डॉक्टर से भी सलाह भी लेते रहें।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 May 2025 at 13:35 IST