अपडेटेड 5 July 2025 at 23:36 IST
Mosquitoes: बारिश के दिनों में मच्छरों ने मचा रखा है आतंक, अपनाए ये घरेलू नुस्खा; चैन की नींद सोएंगे आप
Mosquito repellent: मच्छर भगाने के लिए आपको गोबर का उपला लेना होगा और उपले के ऊपर नारियल का तेल छिड़क कर एक कटोरी में रख दें। इसके बाद सूखे हुए नीम के पत्ते इसके ऊपर रखें और कपूर की दो-तीन गोलियां डाल दें। इन सभी चीजों के धुएं से आपके घर में मच्छर भाग जाएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mosquitoes: बरसात का मौसम शुरू होते ही आपके घर में भी मच्छरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया होगा। बरसात आते ही छोटे-छोटे मच्छर अपना बड़ा असर दिखाने लगते हैं। अगर एक बार मच्छर आपको काट ले तो आपकी स्किन भी सूज जाती है, कई बार तो मच्छर आपको बुखार जैसी कई बीमारियां भी आपके लिए पैदा कर सकते हैं। मच्छरों के काटने से शरीर में खुजली, सूजन तक हो सकती है। बरसात के दिनों में मच्छरों से बचने के कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें अपना कर आप चैन की नींद सो सकते हैं।
मच्छरों को भगाने के लिए आपको कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आपके घर में कुछ चीज मौजूद है तो आप मच्छरों को आसानी से भगा सकते हैं। मच्छर भगाने के लिए आपको गोबर का उपला लेना होगा और उपले के ऊपर नारियल का तेल छिड़क कर एक कटोरी में रख दें। इसके बाद सूखे हुए नीम के पत्ते इसके ऊपर रखें और कपूर की दो-तीन गोलियां डाल दें। इन सभी चीजों के धुएं से आपके घर में मच्छर भाग जाएंगे।
5 मिनट में भाग जाएंगे मच्छर
मच्छरों को भगाने के लिए इस मिश्रण को कमरे में रखें जहां भी सबसे ज्यादा मच्छर आते हैं, वहां इस कटोरी को ले जाकर रख दें। उसके बाद इसमें आग लगा दें। उपले में आग लगने से धुआं फैलेगा, कमरे में धुआं फैलते ही मच्छर भाग जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि यह एक नेचुरल रिमेडी है, इससे आपकी सेहत पर कोई नेगेटिव असर नहीं होगा।
Advertisement
मच्छर भगाने के लिए अपनाए ये हैक
इसके अलावा आप मच्छरों को भगाने के लिए फिनायल की गोली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिनायल की गोली पर नीम का तेल डालें और इस घोल को कमरे के कोनों में छिड़क दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे। आप प्याज के रस को पानी में मिलाकर कोनों में छिड़केंगे, इससे भी मच्छर भाग जाएंगे।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 5 July 2025 at 23:36 IST