
Hariyali Teej Mehndi Design: हरियाली तीज पर महिलाएं हाथों में लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन, नहीं हटेगी नजरें
Hariyali Teej Mehndi Designs: भारत में हर त्योहार पर हाथों में मेहंदी लगाने का ट्रेंड दशकों से चलता आ रहा है। शादियों और पर्व पर महिलाएं अपनी हथेलियों को मेहंदी से सजा लेती हैं। इस महीने जुलाई में हरियाली तीज भी आ रही है जिसके लिए आप ये मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
इस साल हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। सबसे पहले ये व्रत माता पार्वती ने किया था। इसी व्रत के पुण्य से माता पार्वती को भगवान शंकर पति रूप में मिले थे।
Image: Freepik
हरियाली तीज शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद महत्व रखती है। ये व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए रखा जाता है। आप भी हरियाली तीज मनाएंगे तो मेहंदी के ये डिजाइन देख लें।
Image: FreepikAdvertisement
आजकल लड़कियां फूल-पत्ती से ज्यादा हाथों पर पैटर्न बनवाना पसंद करती हैं। ये डिजाइन ना केवल यूनिक लगते हैं, बल्कि आपकी मेहंदी को एक स्पेशल टच भी देते हैं।
Image: Pixabay
हरियाली तीज पर आप हाथों में ऐसा डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ये मिनिमिल डिजाइन ना केवल आपको त्योहारों का फील देता है, बल्कि इसमें मेहनत भी कम लगती है।
Image: PixabayAdvertisement
अगर आपको मेहंदी लगवाने का ज्यादा शौक नहीं है लेकिन फिर भी मेहंदी लगाना जरूरी है तो आप ये मिनिमिल डिजाइन ट्राय कर सकते हैं। ये तुरंत ही लग जाएगा और स्टाइलिश भी लगेगा।
Image: Pixabay
इन दिनों हथेलियों से ज्यादा हाथों की उंगलियों पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड जोरों-शोरों से चल रहा है। सारी उंगलियों पर लोग अलग-अलग तरह का डिजाइन लगाकर मॉडर्न टच देना पसंद करते हैं।
Image: Pixabay
अगर आपको अरेबिक डिजाइन से ज्यादा पूरे हाथों को मेहंदी से सजाना पसंद है तो आप ये डिजाइन लगा सकती हैं। इससे हाथ ना केवल भरा-भरा लगेगा, बल्कि ये डिजाइन काफी यूनिक और प्यारा भी लग रहा है।
Image: Pixabay