अपडेटेड 13 May 2024 at 18:31 IST

घर में मच्छरों की एंट्री करनी है बैन, ये देसी उपाय आएंगे काम; बस पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

Summer यानी गर्मियों में मच्छरों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप घर में उनकी एंट्री बैन करना चाहते हैं, तो कुछ चीजों को पानी मिलाकर पोछा लगाएं।

Mosquitoes
मच्छरों को भगाने के देसी उपाय | Image: Freepik

Machchhar Bhagane Ke Gharelu Upay: गर्मियां अपने साथ गर्मी ही नहीं बल्कि मच्छरों का आतंक भी साथ लेकर आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई तरह के क्वाइल और लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आजकल के मच्छर भी इतने ढीठ हो गए हैं, कि उनपर इसका कोई असर ही नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ देसी उपायो की मदद से इनकी घर में एंट्री बैन कर सकते हैं।

दरअसल, मच्छरों के आतंक से सबसे बड़ा डर बीमारियों का होता है। इनके काटने की वजह से डेंगू मलेरिया जैसी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में इन बेदर्द मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप पोछे के पानी में कुछ चीजें मिला सकते हैं। इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे।

पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें, घर में मच्छरों की होगी एंट्री बैन

दालचीनी
किचन में रखे इस मसाले का इस्तेमाल आप मच्छरों को भगाने के लिए कर सकते हैं। इसे पोछे के पानी में मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं। इसकी गंध से मच्छर दूर भाग जाएंगे। इसके लिए दालचीनी के 2 से 3 टुकड़े लें और उसे पानी में उबालकर ठंडा कर लें फिर पोछे के पानी में मिलाकर पोठा लगाएं।

डिश वॉशर सोप
हमारे घर के किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो मच्छरों को भगाने के बेहद काम आते हैं। उन्हीं में से एक डिश वॉशर सोप भी है। यह सिर्फ बर्तन साफ करने के ही काम नहीं आता है, बल्कि यह मच्छरों को भी भगाने में मदद करता है। पोछे के पानी में डिश वॉशर सोप को मिलाकर पोछा लगाएं इससे मच्छर और मक्खी दोनों की दूर भागते हैं।

Advertisement

सिरका
गंदे और बेदर्द मच्छरों को भगाने के लिए सिरका बड़े काम का होता है। पानी में इसे मिलाकर पोछा लगाने से मच्छर दूर भागते हैं। दरअसल, इसकी तेज गंध मच्छरों से बर्दाश्त नहीं होती है।

कपूर
मच्छरों को दूर भगाने का सबसे असरदार तरीका है कपूर। इसे पीसकर पानी में मिलाएं और फिर पूरे घर में इस पानी से पोछा लगाएं और साथ ही इसके पानी से घर के कोनों में स्प्रे करें। इसकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें… Urine Problem: गर्मियों में आपके भी होती है पेशाब में जलन? जानें इसके पीछे क्या-क्या होते हैं कारण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 13 May 2024 at 17:15 IST