अपडेटेड 19 December 2025 at 21:51 IST
Health Tips: बाजरा, मक्का या रागी की रोटी आपकी सेहत के लिए कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
Health Tips: आजकल सभी लोग हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं, इसलिए आटे में भी चुनाव करते हैं, उनकी सेहत के लिए क्या सही है। अब ऐसे में बाजरा, मक्का और रागी की आपकी सेहत के लिए कौन सा आटे की रोटी अच्छी है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही भारतीय रसोई में गेहूं की रोटी की जगह बाजरा, मक्का और रागी जैसे मोटे अनाजों की खुशबू आने लगती है। ये तीनों ही अनाज पोषक तत्वों का खजाना हैं, लेकिन अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि उनकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद क्या है?
आइए इस लेख में विस्तार से तीनों की गुणों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद क्या है?
सर्दियों में बाजरा है पावरहाउस
बाजरा विशेष रूप से सर्दियों में खाया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। यह दिल की सेहत के लिए बेहतरीन है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। फाइबर की अधिकता के कारण यह पाचन में सुधार करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है। उनके लिए फायदेमंद है।
मक्का में है भरपूर मात्रा में विटामिन
मक्के की रोटी और सरसों का साग भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मक्का विटामिन A, C, K और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। यह जिंक और लोहे का भी अच्छा स्रोत है। मक्के में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है, जो ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। एनीमिया के मरीजों और आंखों के लिए मक्का बहुत फायदेमंद है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - New Year 2026 Toran: नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इस पत्ते का तोरण, घर में आएगी सुख-शांति
रागी है कैल्शियम का खजाना
रागी को सुपरफूड माना जाता है और इसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। रागी में किसी भी अन्य अनाज की तुलना में कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती है। यह आयरन और विटामिन D का भी बेहतरीन स्रोत है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और बच्चों व बुजुर्गों के लिए रामबाण है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 December 2025 at 21:51 IST