अपडेटेड 9 November 2025 at 14:14 IST
Fitness Tips: फूले पेट को कहें अलविदा, सर्दियों में हेल्दी डाइट में मेथी दाना शामिल करने के 4 अचूक तरीके
Fenugreek Seeds: बढ़ते वजन को लेकर आजकल हर कोई परेशान रहता है। अगर आप भी मोटी चर्बी की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में मेथी दान शामिल करें और फिर फायदा देखें। कुछ और चीज खाना भूल जाएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Fitness Tips: आजकल हर दस में से एक कम से कम तीन से चार लोग मोटापे की वजह से परेशान रहते हैं। इसलिए कई लोग हर दिन एक्सरसाइज करते हैं ताकि पेट की चर्बी कम हो जाए। पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं करते हैं, बल्कि अपनी-अपनी डाइट में तरह-तरह की चीजें भी शामिल करने लगते हैं। डाइट में अनगिनत चीजों को शामिल करने से फायदा तो कम, लेकिन नुकसान अधिक होता है।
मेथी दाने, भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक ऐसा मसाला है, जिसे लगभग हर कोई व्यंजनों में उपयोग करता है। मेथी दाना को सब्जी से लेकर आचार आदि चीजों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आपसे यह बोल जाए कि मेथी दाने के इस्तेमाल से आप चंद दिनों में ही पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? जी हां, कई लोगों का मानना है कि इसके इस्तेमाल से तेजी से वजन कम होता है। आइए जानते हैं आप मेथी दाने को कैसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मेथी दाने में मौजूद पोषक तत्व
मेथी दाने इस्तेमाल करने से पहले इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बात देते हैं। कहा जाता है कि मेथी दाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, जस्ता, पोटैशियम, कॉपर,आयरन और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रूप से सेहतमंद रखने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, मेथी दाने को डायबिटीज मरीजों के लिए सही माना जाता है।
मेथी का पानी
कहा जाता है कि वजन कम करने के लिए मेथी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच मेथी भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दीजिए। अगले दिन पानी को छानकर पी लीजिए। इससे बहुत तेजी से पेट की चर्बी कम होगी।
Advertisement
मेथी की चाय
मेथी दाने की चाय पीना या नाम सुनना आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आपको बता दें कि वजन को कम करने के लिए कई लोग सुबह-सुबह मेथी दाने की चाय पीना पसंद करते हैं। इसके लिए मेथी दाने को अच्छे से उबालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेथी पाउडर के इस्तेमाल
मेथी दाने के अलावा, आप उसके पाउडर को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मेथी पाउडर को सब्जी आदि चीजों में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप मेथी दाने को सलाद, सूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी दाने को आप भूनकर दल या सब्जी में तड़का लगाने में भी उपयोग कर सकते हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 November 2025 at 14:14 IST