अपडेटेड 19 May 2025 at 21:37 IST
Women Health: मेनोपॉज के लक्षण कितने समय तक रहते हैं?
Menopause Symptoms in Hindi: महिलाओं को मेनोपॉज 40 से 55 साल की उम्र में हो सकता है। ऐसे में इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Menopause Symptoms in Hindi: बता दें कि मेनोपॉज 40 से 55 साल की उम्र में होता है। ऐसे में महिलाओं को इस दौरान कुछ लक्षण नजर आते हैं। जब ये समस्या होती है तो महिलाओं के पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं, जिससे महिलाओं के शरीर में कई बदलाव नजर आते हैं। ऐसे में महिलाओं को यह जानना तो बनता है कि ये दौर कब शुरू होता है और उन्हें कैसे लक्षण नजर आते हैं और यह लक्षण कितने समय तक दिख सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मेनोपॉज होने पर महिलाओं को क्या लक्षण नजर आ सकते हैं और ये लक्षण कब तक रह सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
मेनोपॉज के लक्षण
- बता दें कि महिलाओं को जब ये समस्या होती है तो रात में ज्यादा पसीना आता है। इसके कारण वजाइना में ज्यादा ड्राइनेस बढ़ जाती है। साथ ही अनियमित मासिक धर्म की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा मेनोपॉज के दौरान बार-बार पेशाब आना, रात में नींद ना आने की समस्या होना, तनाव हो जाना, चिंता हो जाना, मूड स्विंग्स की समस्या हो जाना, चिड़चिड़ापन, ड्राई स्किन, पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो कम हो जाना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।
- मेनोपॉज के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। इस दौरान रात में पसीना आना, तेज ठंड लगना, जोड़ों में दर्द की समस्या, यौन इच्छा में कमी आना आदि लक्षण में नजर आ सकते हैं। ऐसी महिलाओं को बिना घबराए डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
मेनोपॉज के लक्षण कब तक रहते हैं?
महिलाओं में ये लक्षण चार से पांच साल तक नजर आ सकते हैं तो कुछ महिलाओं में 10 से 12 साल तक देखने को मिल सकते हैं। मेनोपॉज के लक्षणों की अवधि एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर पर निर्भर करती है। ऐसे में महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि एक्सपर्ट से संपर्क करने की जरूरत है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 May 2025 at 21:37 IST