अपडेटेड 2 April 2025 at 21:40 IST

स्मोकिंग स्पर्म काउंट को कितना प्रभावित कर सकती है? जानें

Does smoking cause infertility in males: स्पर्म काउंट पर स्मोकिंग का क्या प्रभाव पड़ता है? क्या धूम्रपान शुक्राणु को प्रभावित करता है? जानें...

Does smoking cause infertility in males
Does smoking cause infertility in males | Image: social media

Does smoking cause infertility in males: बता दें कि हमारी जीवन शैली और खान-पान की आदतें स्पर्म हेल्थ पर नकारात्मक और सकारात्मक असर डालती हैं। आज हम बात कर रहे हैं स्मोकिंग की। जो पुरुष स्मोकिंग करते हैं उन्हें अक्सर यह डाउट रहता है कि क्या स्मोकिंग का प्रभाव उनके स्पर्म काउंट पर या एग्स पर पड़ रहा है या नहीं।

बता दें कि आज का हमारा लेख इसी प्रश्न पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्पर्म काउंट पर स्मोकिंग का क्या प्रभाव पड़ता है। पढ़ते हैं आगे...

स्पर्म काउंट पर स्मोकिंग का प्रभाव 

  • नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉरमेशन के अनुसार, स्मोकिंग स्पर्म काउंट पर प्रभाव डालती है। यह स्पर्म की क्वालिटी को कम कर सकती है जबकि डाइट के माध्यम से इसे अच्छा बनाया जा सकता है।
  • स्मोकिंग से स्पर्म काउंट काफी घट जाता है, जिससे न केवल आकार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है बल्कि गतिशीलता भी प्रभावित होती है।
  • सिगरेट में निकोटिन पाया जाता है साथ ही इसमें टॉक्सिंस भी होते हैं जो स्पर्म को कमजोर कर सकते हैं। स्मोकिंग करने से स्पर्म के डीएनए पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे फर्टिलिटी कम होती है। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान पहुंच सकता है। 

क्या करें?

बता दें अंडे में प्रोटीन, विटामिन B12 और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी स्पर्म हेल्थ को सुधारना चाहते हैं तो आप अंडे का सेवन जरूर करें। अंडे से स्पर्म क्वालिटी को सुधारा जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्पर्म को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचते हैं साथ ही स्ट्रक्चर भी अच्छा होता है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है तभी आप बैलेंस कर पाएंगे। वरना डॉक्टर की मानें तो व्यक्ति को सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - Morning: सुबह उठकर क्या नहीं करना चाहिए? वरना पूरे दिन आएगी नींद

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 April 2025 at 21:38 IST