अपडेटेड 8 May 2024 at 19:17 IST
Matka: फ्रिज जैसा ठंडा चाहिए मटके का पानी? तो बस करें ये छोटा सा काम, भयंकर गर्मी में भी रहेगा चिल्ड
अगर आप भी फ्रिज की बजाय मटके का पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन आपका मटका पानी ठंडा नहीं रखता है, तो आपको बस कुछ छोटे से काम करने होंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kaise Thanda Kare Matke Ka Pani: गर्मियों के सीजन में चिलचिलाती गर्मी और धूप से लोगों का हाल बेहाल रहता है। ऐसे में हर किसी को बस ठंडी-ठंडी हवा और पानी चाहिए होता है। वहीं अगर गर्मी में फ्रिज की बजाय मटके का सौंधा और ठंडा पानी मिल जाए तो मन ही नहीं आत्मा को भी तृप्ति मिल जाती है, लेकिन कई बार लोग घर में रखे घड़े का पानी ठंडा न होने की वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप कुछ हैक्स की मदद से मटके में रखा पानी फ्रिज की तरह ही ठंडा होने लगेगा।
वैसे तो अब हर घर में फ्रिज मौजूद होता है, जिससे ठंडे पानी की दिक्कत तो नहीं होती है, लेकिन फ्रिज का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होता है। जिसकी वजह से आज भी काफी लोग घड़े का पानी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप उन चुनिंदा लोगों में शामिल है, लेकिन मटके में रखा पानी ठंडा न होने से परेशान रहते हैं, तो आप इन टिप्स को फॉलो करके फ्रिज की तरह ही मटका का ठंडा पानी पी सकते हैं। तो चलिए उन हैक्स के बारे में जानते हैं।
मटका का पानी ठंडा करने के लिए करें ये छोटा सा काम
सूती कपड़ा लपेटे
अगर आपके मटके का पानी भी ठंडा नहीं होता है, तो आपको घड़े के चारों तरफ गीला सूती कपड़ा या फिर किसी बोरे को भिगोकर लपेट देना चाहिए। ऐसा करने पर बाहर के गर्म तापमान से मटका गर्म नहीं होगा और उसके अंदर रखा पानी ठंडा बना रहेगा।
स्टैंड पर रखें मटका
ज्यादातर लोग घड़े को फर्श पर रखते हैं, लेकिन ऐसा करने से इसमें रखा पानी ठंडा नहीं हो पाता है, क्योंकि फर्श की गर्माहत मटके को भी गर्म कर देती है। इसलिए आप मटके को नीचे रखने की बजाय किसी स्टैंड या फिर मिट्टी के ही किसी बर्तन पर रखें। ऐसा करने पर इसका पानी हमेशा ठंडा बना रहेगा।
Advertisement
मटके पर लगाएं फिटकरी
घर में रखे मटके को समय-समय पर साफ करें और जब आप इसमें पानी पर कर रखने जा रहे हो, तो इसे ढकने से पहले फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर 1 मिनट तक इसपर घुमाएं। इससे मटके के छिद्र बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से इसके रखा पानी जैसा का तैसा बना रहता है।
बालू यानी रेत पर रखें मटका
मटके को पानी भरने के बाद मिट्टी के बर्तन या एक प्लेट या कटोरी में बालू भरकर उसके ऊपर रखें। ऐसा करने से पानी ठंडा रहेगा।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 8 May 2024 at 18:48 IST