Mangoes: आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म? खाने से पहले जान लें
Mango ki Taseer Kya Hai: आम की तासीर क्या होती है? आम के फायदे क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mango ki Taseer Kya Hai: गर्मियों में कई रंग-बिरंगे मौसमी फल आते हैं। उन्हीं फलों में एक होता है आम। बता दें कि हम सभी को आम बेहद पसंद होते हैं। शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जिससे आम पसंद ना हों। वहीं ये सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। वहीं आम के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, ई, बी, फाइबर मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो सेहत के लिए अच्छे हैं। लेकिन कुछ लोग गर्मियों में आम का सेवन नहीं करते। इसके पीछे कारण है आम के ज्यादा सेवन से चेहरे पर निकलने वाले एक्ने, मुहांसे या अन्य समस्याएं। बता दें कि लोगों के मन में यह सवाल लगता है कि आम की तासीर क्या है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आम की तासीर क्या है। पढ़ते हैं आगे...
आम की तासीर क्या है?
- बता दें कि गर्मियों में आम का सेवन बड़े ही स्वाद लेकर खाया जाता है। परंतु आपको बता दें कि इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। हालांकि सभी आम शरीर में गर्मी नहीं पहुंचाते हैं। कुछ ऐसे आम भी हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। जी हां ऐसे में सही आम चुनने की जरूरत है।
- बता दें कि जो आम अच्छी तरीके से पके हुए होते हैं और जिनमें खटास नहीं होती है वे आम बिल्कुल गर्म नहीं होते हैं। इन आमों के सेवन से ना तो शरीर में गर्मी बढ़ती है बल्कि शरीर को ठंडा भी रखा जा सकता है।
- लेकिन जो आम स्वाद में खट्टे होते हैं वे शरीर में गर्मी पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इन आमों को ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए। अगर खट्टे आमों का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो ये शरीर में कफ बढ़ा सकते हैं। साथ ही पचाने में भारी होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।