अपडेटेड 26 August 2024 at 16:52 IST
Male Infertility: इनफर्टिलिटी की समस्या से हैं परेशान? पिएं ये 3 हर्बल टी, तेजी से बढ़ेगी फर्टिलिटी
Male Infertility: कमजोर या कम फर्टिलिटी के कारण आज के समय में कई महिलाएं कंसीव नहीं कर पा रही है। ऐसे में कुछ हर्बल टी आपकी मदद कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Increase Infertility: आज के समय में काफी महिलाएं और पुरुष कमजोर या कम फर्टिलिटी का सामना कर रहे हैं। हालांकि इसके पीछे आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के साथ कई अन्य कारण भी सकते हैं। जिसकी वजह से महिला या पुरुष इस समस्या का शिकार हो जाते हैं, जिसके बाद कंसीव करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप कुछ हर्बल टी का सहारा ले सकते हैं। इसके जरिए तेजी से फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इनफर्टिलिटी की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ हर्बल टी बहुत ही फायदेमंद हो सकती हैं। इससे कई समस्याओं से राहत मिलती है, लेकिन ध्यान रहे कि इन हर्बल टी के सेवन के दौरान चाय और कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। नहीं तो इसका असर नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं कि फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए किन हर्बल टी का सेवन करना चाहिए।
डाइट में शामिल करें ये 3 हर्बल टी, तेजी से बढ़ेगी फर्टिलिटी
ऑर्गेनिक स्पियरमिंट टी
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक स्पियरमिंट टी बहुत ही फायदेमंद होती है। इस चाय में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसके सेवन से फर्टिलिटी को बेहतर करने में मदद मिलती है।
ऑर्गेनिक रासबेरी टी
एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स के गुणों से भरपूर इस चाय को पीने से नर्वस को रिलैक्स करने, स्ट्रेस कम करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
Advertisement
पिंक स्टॉक फर्टिलिटी टी
पिंक स्टॉक फर्टिलिटी टी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पीसीओडी और अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कैसे करें इन हर्बल टी का सेवन?
फर्टिलिटी बढ़ाने वाले इन हर्बल टी में से किसी भी चाय को आप अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसको आप दिन में 2 से 3 बार पी सकते हैं। ध्यान रहे इसका सेवन खाली पेट करने से बचें। साथ ही इसमें आप शहद मिलाकर पीएं।
Advertisement
हर्बल टी के फायदे
इन हर्बल टी का सेवन करने से मूड को बेहतर करने, अनियमित पीरियड्स को रेगुलर करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, पीसीओडी, फेलोपियन ट्यूब को ठीक करने और फर्टिलिटी को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। हालांकि इसे पीने से पहले किसी भी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 26 August 2024 at 16:52 IST