अपडेटेड 2 January 2026 at 21:18 IST

Malaika Arora Fitness: 52 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा कैसे दिखती हैं 28 साल की? खोला राज; पीती हैं ये देसी ड्रिंक

Malaika Arora Fitness: मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिटनेस का राज बताया है। आइए जानते हैं कि 52 साल की उम्र में एक्ट्रेस 28 साल की कैसे दिखती हैं। क्या है उनकी फिटनेस का राज।

Malaika Arora Fitness
Malaika Arora Fitness | Image: Instagram

Malaika Arora Fitness: बॉलीवुड की फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी अपनी टोन्ड बॉडी और हेल्दी लाइफस्टाइल से लाखों लोगों की इस्पीरेशन हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मॉर्निंग हेल्थ रूटीन से जुड़ा एक आसान सा देसी नुस्खे के बारे में शेयर किया है, जिसे वह अपनी गट हेल्थ और ओवरऑल फिटनेस का अहम हिस्सा मानती हैं। आइए जानते हैं कि वह 52 साल की उम्र में भी कैसे 28 साल की दिखती हैं।

इन आदतों पर भरोसा करती हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा हमेशा से यह कहती आई हैं कि अच्छी सेहत के लिए किसी तरह की क्रैश डाइट या मुश्किल फूड ट्रेंड की जरूरत नहीं होती है। वह साफ-सुथरी और बैलेंस डाइट के साथ डेली वर्कआउट को ही अपनी फिटनेस का आधार मानती हैं। उनके मुताबिक, घर में आसानी से मिलने वाली चीजें ही शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करती हैं।

गट हेल्थ को मानती हैं अहम हिस्सा

मलाइका ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान गट हेल्थ पर खुलकर बात की है उन्होंने कहा कि गट हेल्थ हमारे शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं को कंट्रोल करती है। अगर पेट सही रहता है, तो शरीर और दिमाग दोनों बेहतर तरीके से काम करते हैं। इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की नहीं, बल्कि सही आदतों की जरूरत होती है।

कैसे तैयार करती हैं मलाइका अपनी मॉर्निंग ड्रिंक

मलाइका ने बताया कि उनकी सुबह की हेल्थ ड्रिंक की तैयारी रात से ही शुरू हो जाती है। रात में वह जीरा, अजवाइन और सौंफ को हल्का सा भून लेती हैं। इसके बाद इन तीनों में से एक-एक चम्मच लेकर पानी में डालकर रातभर भिगोकर रख देती हैं। यह उनकी डेली रूटीन का जरूरी हिस्सा है।

Advertisement

खाली पेट पीने से मिलते हैं कई फायदे

सुबह उस पानी को हल्का सा उबालकर ठंडा होने के बाद से उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पिया जाता है। मलाइका के मुताबिक, यह ड्रिंक पाचन को बेहतर बनाती है, पेट को हल्का रखती है और गट हेल्थ को मजबूत करने में मदद करती है। यही वजह है कि वह इसे रोजाना फॉलो करती हैं।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar की सुनामी देख अक्षय कुमार ने पोस्टपोन की इस फिल्म की रिलीज?

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 21:18 IST