Delivery Diet Tips: डिलीवरी के बाद वेट को रखना है मेनटेन? तो डाइट में भूलकर भी न शामिल करें ये चीजें

Delivery Diet: डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने खानपान का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन नहीं बढ़ाना चाहती हैं, तो कुछ चीजों को खाने से बचें।

Delivery Diet
डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाएं? | Image: Freepik

Weight maintain tips after delivery: शादी के बाद हर महिला के जिंदगी का सबसे खास पल मां बनना होता है। हालांकि इस दौरान उन्हें सेहत के साथ खानपान का भी खास ख्याल रखना होता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। वहीं डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में उन्हें अच्छी डाइट और पोषण वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार महिलाएं कुछ ऐसी चीजों का सेवन करने लगती हैं, जो उनके और बच्चे की सेहत के लिए तो नुकसानदायक होता ही है, साथ ही उनका वजन भी तेजी से बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में उन चीजों से दूरी बनाएं।

अक्सर महिलाएं डिलीवरी के बाद बढ़ते वजन की समस्या का सामना करती हैं। दरअसल, बच्चे के जन्म के बाद नई मांओं को पोषण और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार महिलाएं अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल कर लेती हैं, जो उनके वजन को तेजी से बढ़ाने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी थाली में शामिल नहीं करना चाहिए।

डिलीवरी के बाद वेट को रखना है मेनटेन तो इन चीजों के सेवन से बचें

प्रोसेस्ड फूड्स
डिलीवरी के बाद महिलाओं को प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें अक्सर अनहेल्दी फैट्स, सोडियम और एडेड शुगर होता है। जो वजन को काफी तेजी से बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होता है।  

मसालेदार खाना
डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं का पाचन तंत्र संवेदनशील हो जाता है, जिसके कारण उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में उन्हें मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए, नहीं तो नई-नई मां बनी महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

इन चीजों का न करें सेवन
डिलीवरी के बाद कई सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिसे खाने से पेट में सूजन और गैस की समस्या होने लगती है। जो नई-नई मां बनी महिलाओं के लिए नुकसानदायक होने के साथ-साथ वजन को बढ़ाने वाला भी होता है। ऐसे में डिलीवरी के बाद महिलाओं को उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। उनमें सेम, पत्तागोभी और ब्रोकोली शामिल हैं।

कैफीन युक्त ड्रिंक का न करें सेवन
डिलीवरी के बाद कैफीन युक्त चीजों का सेवन भी न के बराबर ही करना चाहिए। क्योंकि कैफीन शरीर के पानी को कम कर सकता है जिससे नींद आने में समस्या हो सकती है और पर्याप्त नींद न लेने पर वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

Advertisement

शराब के सेवन से बचें
अगर कोई महिला शराब का सेवन करती है, तो उसे डिलीवरी के बाद इसे पीने से बचना चाहिए। क्योंकि अल्कोहल स्तन के दूध में शामिल हो सकता है और बच्चे को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में यह मां और बच्चे दोनों के ही लिए नुकसानदायक होता है। 

यह भी पढ़ें… Skin Care: बदलते मौसम में चेहरा दिखने लगा है बेजान? डेली रूटीन में शामिल करें ये टिप्स वापस आएगी चमक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड