अपडेटेड 25 June 2024 at 16:20 IST
नसों से सिर दर्द तक के लिए बड़े काम का है ये पत्ता, इस तरह करें इस्तेमाल; दूर होंगी कई समस्याएं
शंकर जी की पूजा में शामिल किया जाने वाला मदार का पौधा कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वहीं अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो कई समस्याएं दूर हो सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Madaar Ke Fayde: हमारे आसपास कई सारे ऐसे पौधे होते हैं, जो न सिर्फ वातावरण के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं। उन्हीं में से एक पौधा मदार भी है, जिसे आक के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर यह पौधा भगवान शंकर की पूजा में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें कई औषधीय गुण समाएं हैं, जो सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती है।
अक्सर लोग इस पौधे को फालतू समझते हैं और इसपर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मदार की पत्तियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसका कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, कि कैसे मदार यानी आक के पत्ते का इस्तेमाल करके नसों और सिर दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
मदार के पत्तों से होते हैं यह फायदे
शरीर की सूजन होती है कम
आक के पत्ते से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसकी पत्तियों में मौजूद कैलोट्रोपिस सूजन को कम करने का काम करता है।
ब्लड फ्लो को बनाए बेहतर
अगर शरीर में ब्लड का फ्लो सही तरीके से न हो तो कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है। ऐसे में आक की पत्तियां आपके बेहद काम आ सकती है। दरअसल, मदार की पत्तियों में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं।
Advertisement
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
आक के पत्ते मांसपेशियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों की ऐंठन और तनाव को दूर करने में मदद करते हैं।
सिर दर्द से दिलाए राहत
अगर कोई व्यक्ति अक्सर ही सिर दर्द की समस्या से जूझता रहता है, तो उसके लिए आक पत्ते बड़े काम के हैं। मदार के पत्तों में पाया जाने वाला एनाल्जेसिक गुण सिर दर्द से आराम दिलाने में मदद करता है। साथ ही, यह तनाव को भी कम करने में मददगार होता है।
Advertisement
नसों के दर्द से दिलाए राहत
आक के पत्ते नसों के दर्द से भी राहत दिलाते हैं। इसके पत्तों में बायोएक्टिव यौगिक पाया जाता है, जो नसों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करता है।
कैसे करें मदार के पत्तों का इस्तेमाल?
- इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आइए जानते हैं कि आक के पत्तों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
- इसके लिए सबसे पहले आक यानी मदार के पत्तों को पानी में अच्छे से उबाल लें।
- जब पत्ते ठंडे हो जाएं तो उन्हें तवे पर नारियल या सरसों के लेकर के साथ गर्म कर लें।
- अब इन पत्तों को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। ऐसा करने पर दर्द में राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 25 June 2024 at 16:03 IST