अपडेटेड 24 June 2024 at 20:56 IST
बॉडी का एनर्जी लेवल हो रहा है कम? तो ऐसे करें किशमिश का सेवन, थकान-कमजोरी होगी दूर; होंगे ये फायदे
किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है, जिसे कई तरह की डिशेज में शामिल किया जाता है। वहीं इसके अगर आप इसके फायदे जान जाएंगे तो हर रोज इसे खाना पसंद करेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kishmish Ke Fayde: हर घर के किचन में किशमिश जरूर मिलता है। यह एक बेहद ही कॉमन ड्राई फ्रूट है, जिसे हलवा, खीर और कई तरह की सब्जियों में डालकर खाया जाता है। यह खाने का स्वाद दोगुना कर देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमतौर पर मीठी चीजों में खाई जाने वाली किशमिश में कई पोषक तत्व मौजूद हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको किशमिश खाने के सही तरीके और फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने का सही तरीका क्या है और इसके फायदे क्या-क्या है।
किशमिश खाने के फायदे
वजन बढ़ाने के लिए
अगर कोई व्यक्ति अपने पतले-दुबले शरीर से परेशान है, तो उसे अपनी डाइट में किशमिश को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
पाचन को बेहतर करने के लिए
जिन लोगों का पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं करता है, उन्हें पेट से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करती रहती है। ऐसे में इन लोगों को अपनी डाइट में किशमिश को शामिल करना चाहिए और नियमित रुप से इसका सेवन करना चाहिए।
Advertisement
खून की कमी दूर करने के लिए
अगर किसी व्यक्ति को हमेशा खून की कमी रहती है, तो उसे किशमिश का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से आयरन की कमी दूर कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए
आजकल बहुत सारे लोगों को हड्डियों में कमजोरी की शिकायत होने लगी है। ऐसे में उनके लिए किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
Advertisement
कैसे करें किशमिश का सेवन?
आमतौर पर किशमिश को ड्राई फ्रूट्स की तरह ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप इसके फायदे लेना चाहते हैं, तो आपको भीगी हुई किशमिश का सेवन करना होगा। इसके लिए रात में एक कटोरी में पानी में कुछ किशमिश को भिगोकर रख दें और फिर सुबह खाली पेट इस भीगी हुई किशमिश खा लें और जिस पानी में इसे भिगोया था उसे पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 June 2024 at 20:44 IST