अपडेटेड 6 May 2024 at 18:42 IST

Low Blood Pressure: आपका भी ब्लड प्रेशर रहता है लो? भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी

अगर आपका भी ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, तो आपको कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।

Blood Pressure
लो बीपी में क्या खाएं और क्या नहीं | Image: Freepik

Low Blood Pressure Me Kya Nahi Khana Chahiye: आमतौर पर लो ब्लड प्रेशर की समस्या को लोग हल्के में लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जिस तरह से हाई बीपी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। ठीक उसी तरह से लो ब्लड प्रेशर में भी कई तरह की समस्याएं होती है। लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जिसमें धमनियों में खून का दबाव सामान्य से कम हो जाता है। जिससे चक्कर, थकान और कई अन्य तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं।

आम भाषा में कहें, तो लो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या में इंसान कमजोर हो जाता है और शरीर में खून की सप्लाई सही से नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से ये कई बार हार्ट अटैक (Heart Attack) और किडनी फेलियर (Kidney Failure) जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। अगर आप भी लो बीपी के मरीज हैं, तो आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको आज ही कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए और भूलकर भी इन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर में न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी (Low Blood Pressure)

तरबूज (Watermelon)
जिन लोगों को लो बीपी सी समस्या हो उन्हें तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से बीपी और भी लो हो सकता है और आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पालक (Spinach)
पलाक वैसे तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हरी सब्जी है, लेकिन लो बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए यह परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो उन्हें पालक का सेवन करने से बचना चाहिए।

Advertisement

खरबूजा (Muskmelon)
खरबूजा ऐसा फल है, जिसे गर्मियों में खूब खाया जाता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को गर्मी से बचाने का काम करता है, लेकिन जिन लोगों को लो बीपी की परेशानी हो उन्हें भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है।

अजवाइन (Celery)
अजवाइन खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और पेट ठंडा रहता है, लेकिन लो बीपी की समस्या में इसका सेवन बिल्कुल न करें। इससे परेशानी और बढ़ जाती है।

Advertisement

बींस और राजमा (Beans And Rajma)
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो उन्हें प्याज, हरी बींस और राजमा जैसी चीजों का सेवन भी करने से बचना चाहिए। दरअसल, ये सभी चीजें लो बीपी की परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करती है।

लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं (Low Blood Pressure Me Kya Khaye)

अगर आपका ब्लड प्रेशर लो हो गया है या फिर हमेशा ही रहता है, तो आपको डार्क चॉकलेट अंगूर, अंडे, पनीर, अनार का जूस, ताजे फल जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। ये सारी चीजें काफी हद तक आपकी लो बीपी की समस्या में राहत दिलाने का काम करती है।

यह भी पढ़ें… Summer: गर्मियों में रहना है सेहतमंद? इन चीजों को खाने से बचें, शरीर का पानी सुखा देते हैं ये फूड्स

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 18:23 IST