अपडेटेड 31 July 2024 at 19:46 IST
Liver Weak Treatment: कमजोर लिवर को मजबूत कैसे बनाएं? जान लें सरल उपाय
Liver kaise thik kare: लिवर को मजबूत करने में कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। जानते हैं उनके बारे में…
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Liver Weak Treatment in hindi: लिवर हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी अंगों में से एक है। ऐसे में यदि आपका लिवर ही कमजोर है तो इसके कारण व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिवर को मजबूत करने में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में इन होम रेमेडिज के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लिवर को मजबूत करने में कौन से घरेलू उपाय उपयोगी हैं। पढ़ते हैं आगे…
लिवर को मजबूत कैसे बनाएं? (How can I make my liver healthy again)
- लिवर को मजबूत करने में मूली आपके बेहद काम आ सकती है। मूली के सेवन से न केवल शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है बल्कि मूली का रस भोजन को पचाने में भी उपयोगी है।
- यदि आप लिवर को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में लहसुन और प्याज को जोड़ सकते हैं। लहसुन और प्याज विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी तेज कर सकता है।
- यदि डाइट में फाइबर को जोड़ा जाए तो ऐसा करने से लिवर को मजबूत किया जा सकता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी उपयोगी है।
- यदि लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में नींबू को मिलाएं और साथ में एक चम्मच शहद को भी मिलाएं। अब बने मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से वजन को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
नोट - लिवर को मजबूत करने में कुछ चीजें उपयोगी हैं। लेकिन यदि आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हैं तो इन्हें अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 31 July 2024 at 19:46 IST