पब्लिश्ड 16:23 IST, July 31st 2024
Kidney stone: पथरी का दर्द कहां-कहां होता है? समय रहते कर लें पहचान
How do I know if my pain is kidney stones? जब किसी व्यक्ति को पथरी होती है तो शरीर के कुछ हिस्सों में भी दर्द नजर आ सकता है। जानते हैं इन हिस्सों के बारे में...

Where is the pain point for kidney stone? जब किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या होती है तो इस कारण उसे बेहद दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। बता दें कि आमतौर पर पथरी का दर्द रात के वक्त उठता है। लेकिन व्यक्ति को पथरी के दौरान शरीर के कई हिस्सों में भी दर्द नजर आ सकता है। ऐसे में इन हिस्सों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की पथरी का दर्द शरीर के किन हिस्सों में (Where can you feel kidney stone pain?) उठ सकता है। पढ़ते हैं आगे…
पथरी होने पर क्या-क्या दिक्कत होती है? (How do I check myself for kidney stones?)
- जब किसी व्यक्ति को पथरी होती है तो इस दौरान पीठ के किनारे में दर्द महसूस हो सकता है। बता दें कि यह दर्द बेहद कष्टदायक हो सकता है। ऐसे में इस दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- पथरी के दौरान व्यक्ति को कमर में दर्द की समस्या भी हो सकती है। बता दें कि कमर का दर्द व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में इस दर्द को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
- पथरी के दौरान पेट के निचले हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है। बता दें कि महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी इस दर्द को महसूस करती हैं। ऐसे में यदि दर्द ज्यादा बढ़ रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
- पेशाब करते वक्त दर्द महसूस हो तो समझ जाएं कि यह किडनी में पथरी का दर्द हो सकता है।
- बता दें कि जब किसी इंसान को किडनी स्टोन होता है तो इस दौरान यूरिन करते वक्त जलन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नोट - यहां दिए गए बिंदु बताते हैं कि पथरी का दर्द शरीर के कई अन्य स्थानों पर भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और दर्द को नजरअंदाज ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अपडेटेड 16:23 IST, July 31st 2024