अपडेटेड 7 November 2025 at 20:30 IST
Liver Health: बस पिएं ये एक ड्रिंक, लिवर का जमा हुआ फैट पिघलकर आ जाएगा बाहर
Liver Health: बस पिएं ये एक ड्रिंक, लिवर का जमा हुआ फैट पिघलकर बाहर आएगा, लिवर के लिए बेस्ट एंटीडोट
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Liver Health: लिवर शरीर के उन अंगों में से हैं जिसपर पूरे शरीर की ओवरऑल हेल्थ की जिम्मेदारी होती है। हम रोज ऐसे कई फूड्स खाते हैं जो लिवर को बीमार बनाते हैं। ऐसे में एक ऐसी ड्रिंक है जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है जिसे पीने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं।
लिवर खून को विषाक्त पदार्थों से साफ करता है, पाचन में मदद करता है और हार्मोन को बैलेंस रखता है। लेकिन आजकल की अनहेल्दी डाइट और सेडेंटरी लाइफस्टाइल से लिवर पर फैट जमा हो जाता है, जिसे फैटी लिवर भी कहते हैं। अच्छी खबर ये है कि एक साधारण ड्रिंक आपके लिवर को डिटॉक्स कर सकती है और फैट को पिघला सकती है। आइए जानें कैसे।
लिवर की सूजन को कम करती है कॉफी
कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे क्लोरोजेनिक एसिड नामक एंटीऑक्सीडेंट ग्लूकोज को तोड़कर आपके लिवर में फैट के निर्माण को रोकता है। क्योंकि कॉफी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
कॉफी कैफीन के जरिए ग्लूटाथियोन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के उत्पादन को उत्तेजित करती है जो लिवर को टॉक्सिंस को नष्ट करने में मदद करता है।
Advertisement
लिवर के लिए कॉफी कैसे और कितनी फायदेमंद
कॉफी का सेवन करने से लिवर की कई बीमारियों जैसे फैटी लिवर और सिरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। ब्रिटिश लिवर ट्रस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फैटी लिवर और सिरोसिस जैसी बीमारियों में कॉफी बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स सूजन को कम करते हैं, फैट को जमने से रोकते हैं, जमे फैट को पिघलाकर बाहर निकालते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं।
कॉफी पीने का सही तरीका पता होना जरूरी
कॉफी के फायदे उठाने के लिए आपको इसे बिना चीनी, दूध और क्रीम के साथ पीना चाहिए। यानी वो बिल्कुल फिकी होनी चाहिए, तभी उसका असर देखने को मिलेगा इसके अलावा आपको यह भी पता होना चाहिए कि कॉफी आप सीमित मात्रा में ही लें। तो कहा जा सकता है कि ब्लैक कॉफी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 7 November 2025 at 20:30 IST