Hapur: 'मकान मेरे नाम करो...', यूट्यूबर वंशिका ने घर में घुसकर मां को दी गंदी-गंदी गालियां, मारपीट का VIDEO VIRAL

हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका ने अपनी मां को जमीन पर पटककर पीटा है, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस प्रॉपर्टी विवाद में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। जानें क्या था पूरा मामला? 

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Hapur YouTuber Vanshika: कहा जाता है मां बेटी का रिश्ता सबसे प्यारा होता है। जहां बेटियां मां पर जान छिड़कती है, वहीं यूट्यूबर वंशिका नाम की ये लड़की इस प्यारे रिश्ते को शर्मसार करती नजर आ रही है। एक तरफ वो Youtube पर अच्छाई का दिखावा करती है लेकिन अपने ही घर में अपनी मां को गाली दे रही है। खुद को यूट्यूबर बोलने वाली वंशिका के ऐसे करतूत देखकर सब चौंक गए। वहीं हैरानी वाली बात ये थी कि मां से हाथापाई का वीडियो किसी ने बना लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हापुड़ में सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर बुधवार (5 नवंबर) की शाम ये पारिवारिक विवाद हिंसा में बदल गया। यहां कि रहने वाली यूट्यूबर वंशिका ने अपनी मां पर हाथ उठाया। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि, वंशिका अपनी मां को धक्का देकर जमीन पर गिराती और फिर मारपीट करती हैं। 

मां को धक्का देती है वंशिका, फिर दोनों में हाथापाई... 

यह पूरा परिवारिक विवाद मां बेटी के बीच प्रॉपर्टी को लेकर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद तब भड़का जब वंशिका ने अपनी मां पर अपने भाई हिमांशु की 'बिचौलिया' बनने का आरोप लगाया। वंशिका हाथ में पर्स और मोबाइल लिए खड़ी दिखी, जबकि मां एक अलमारी के पास फाइल लिए बहस कर रही थीं। 

वंशिका चिल्लाते हुए बोलती है कि, 'प्लॉट मेरा, मकान मेरा, सब कुछ मेरा है। हिमांशु को मेरे पीछे क्यों छोड़ रखा है?' मां ने जवाब दिया कि हर मामले का फैसला होगा। बहस के दौरान वंशिका ने मां को धक्का दे दिया। जिससे वे नीचे गिर पड़ीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो बनाने वाले सख्स ने दोनों को अलग किया। 

प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती है बेटी, मां का आरोप 

मां ने सिटी कोतवाली थाने में तहरीर देकर बेटी वंशिका और बॉयफ्रेंड विशाल समेत कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया। है। तहरीर के मुताबिक, वंशिका पिछले 2 साल से विशाल के साथ रह रही हैं और सोशल मीडिया की कमाई से खरीदी गई कार और स्कूटी अपने भाई हिमांशु के नाम कर दी हैं। मां का दावा है कि वंशिका अब पारिवारिक मकान पर कब्जा करना चाहती हैं, जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया है। 

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह पारिवारिक विवाद प्रॉपर्टी से जुड़ा लगता है, इसलिए दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। SHO सिटी कोतवाली ने कहा- 'हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वीडियो को सबूत के रूप में शामिल किया गया है।' फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है। 

वंशिका कितनी फेमस, कैसी है छवि? 

वंशिका सोशल मीडिया पर 'वंशिका हापुड़' के नाम से चर्चित हैं। उनका यूट्यूब चैनल अगस्त 2022 में शुरू हुआ, जिस पर 1 लाख 89 हजार सब्सक्राइबर्स हैं और 210 वीडियो अपलोड हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख 42 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर 1.3 मिलियन। वे मुख्य रूप से हरियाणवी गानों पर रील्स बनाती हैं, जो युवाओं में लोकप्रिय हैं। 

यह घटना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की निजी जिंदगी पर सवाल उठाती है, जहां पब्लिक इमेज और रियलिटी के बीच फर्क साफ दिखता है। प्रॉपर्टी विवाद अक्सर भावनाओं को आहत करते हैं। हापुड़ जैसे छोटे शहरों में सोशल मीडिया की चकाचौंध युवाओं को प्रभावित करती है, लेकिन पारिवारिक बंधनों को मजबूत रखना जरूरी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'महागठबंधन में इतनी हिम्मत नहीं कि....', चंपारण में CM योगी की दहाड़

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड