अपडेटेड 7 November 2025 at 16:37 IST

'यूपी में माफिया की छाती को रौंदते हुए गड़गड़ाकर बुलडोजर चलता है, महागठबंधन में इतनी हिम्मत नहीं कि....', चंपारण में CM योगी की दहाड़

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा - बिहार का रुझान स्पष्ट है, 14 नवंबर को जब EVM खुलेंगी, तब 'फिर एक बार NDA सरकार' का संकल्प साकार होगा। लौरिया विधान सभा क्षेत्र की जनता विकास के साथ है, NDA के साथ है।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi
बिहार में एक चुनावी सभा के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ | Image: Yogi Adityanath/X

Bihar Election: बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को ऐतिहासिक 64.66 फीसदी मतदान हुआ। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण में 122 सीटों पर होने वाली वोटिंग पर है, जो 11 नवंबर को होगी।

इस बीच दूसरे चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की चुनावी रैली जोरों पर है। एनडीए के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जनसभा को संबोधित करने बिहार के पश्चिम चंपारण के लौरिया विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर उन्होंने राजद, कांग्रेस समेत महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।  

महागठबंधन में हिम्मत नहीं कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति की तहत कार्य कर सकें - सीएम योगी 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लौरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार विनय बिहारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। विनय एनडीए की ओर से बीजेपी के टिकट पर लौरिया से चुनावी मैदान में है।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए ललकारा। उन्होंने कहा, "महागठबंधन में हिम्मत नहीं कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति की तहत कार्य कर सकें। अपराधी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कैसे होता है, आपने देखा होगा कि जब उत्तर प्रदेश में माफिया की छाती को रौंदते हुए बुलडोजर गड़गड़ा कर के चलता है, कैसे माफिया की चूलें हिल जाती हैं और माफिया के आका भी थर्र-थर्र कांपते हुए दिखाई देते हैं। आज वहां पर नौजवान मस्त है और माफिया पस्त है।"

Advertisement

इनकी संवेदना गुंडों और माफिया के प्रति है - सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा, "यहीं कहने के लिए आया हूं कि एनडीए कर सकता है। ये कांग्रेस, आरजेडी और इसके जितने भी पार्टनर है न, ये तो आपकी आस्था का अपमान करते हैं। दंगाइयों को प्रश्रय देते हैं, खानदानी माफिया को गले से लगाते हैं।"  उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "इनकी गरीबों के प्रति संवेदना नहीं है, इनकी संवेदना गुंडों और माफिया के प्रति है।"

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा - बिहार का रुझान स्पष्ट है, 14 नवंबर को जब EVM खुलेंगी, तब 'फिर एक बार NDA सरकार' का संकल्प साकार होगा। लौरिया विधान सभा क्षेत्र की जनता विकास के साथ है, NDA के साथ है। पश्चिम चम्पारण की जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन!

Advertisement

ये भी पढ़ें - Bihar Election: 'बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए, RJD आई तो कट्टा, दुनाली और रंगदारी चलेगी', औरंगाबाद में महगठबंधन पर गरजे PM मोदी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 16:37 IST