अपडेटेड 18 January 2026 at 22:13 IST
Leftover Oil: सेहत पर भारी पड़ सकती है तेल बचाने की आदत, जानिए बार-बार गर्म किया गया तेल क्यों है खतरनाक
Leftover Oil Health Risks: तेल में पूरी और पकौड़ियां बनाने के बाद बचा हुआ तेल अक्सर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बार-बार इस्तेमाल करने से ये सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है। आइए आपको बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Leftover Oil Health Risks: इंडियन घरों में किचन से जुड़ी कुछ आदतें इतनी आम हैं कि लोग उनके नुकसान के बारे में सोचते भी नहीं हैं। इन्हीं में से एक है बचे हुए तेल को दोबारा इस्तेमाल करना। कई लोग पैसों की बचत या आदत के चलते कढ़ाही या पैन में बचे तेल को अगली बार फिर से खाना बनाने में इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह छोटी सी गलती सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है। जब किसी तेल को बार-बार तेज आंच पर गर्म किया जाता है या उसमें बार-बार खाना तला जाता है, तो तेल ऑक्सीडाइज होकर टॉक्सिक तत्व पैदा करने लगता है। यही तेल जब दोबारा इस्तेमाल किया जाता है, तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है।
सेहत पर क्यों पड़ता है बुरा असर
बार-बार तेल को गर्म करके उसे खाने से शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा बढ़ा देता है। इससे कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसे तेल का सेवन करने से शरीर के अंदर सूजन और सेल डैमेज की समस्या भी हो सकती है।
डाइजेशन
बचे हुए तेल से बना खाना पचने में भारी होता है। इससे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। खासतौर पर जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है, उन्हें इस तेल से बनी चीजों से ज्यादा परेशानी हो सकती है।
हार्ट हेल्थ
री-यूज किया गया तेल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को बढ़ाता है। इससे ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज की आशंका रहती है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है।
Advertisement
इम्युनिटी
ऐसा तेल शरीर की इम्युनिटी क्षमता को कमजोर कर देता है। इसके बाद शरीर जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो जाती है।
खाने का स्वाद
सेहत के नुकसान के अलावा बचा हुआ तेल खाने के स्वाद को भी बिगाड़ देता है। इससे खाने में बदबू, कड़वापन और अजीब सा आफ्टर टेस्ट आने लगता है, जो खाने की क्वालिटी को खराब कर देता है।
Advertisement
क्या है सही तरीका
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर किसी वजह से तेल बच जाए तो उसे दोबारा उपयोग में लाने के बजाय सुरक्षित तरीके से फेंक देना ही बेहतर विकल्प है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 January 2026 at 22:13 IST