अपडेटेड 28 November 2025 at 23:37 IST
काली किशमिश के फायदे जान आप भी अपनी डाइट में कर लेंगे शामिल, खाने का सही तरीका जान लें
Black Raisins: अगर आप भी सर्दियों में अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहते हैं, तो डाइट में काली किशमिश को शामिल करना न भूलें। इसके सेवन से कई बीमारियों को आसानी से दूर कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Black Raisins: सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट को लेकर कई लोग सतर्क रहते हैं। इसलिए सर्दियों में अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए कई लोग तरह-तरह की चीजों को डाइट में शामिल करते रहते हैं। काली किशमिश भी एक ऐसी चीज है, जिसे कई लोग सर्दियों के सीजन में डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार काली किशमिश में एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जी हां, काली किशमिश में कैल्शियम, विटामिन, आयरन, एंटीमाइक्रोबियल और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइए इसके फायदे और खाने का सही तरीका जानते हैं।
पाचन के लिए बेस्ट
काली किशमिश को पाचन तंत्र के लिए बेस्ट ड्राइ फ्रूट माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार काली किशमिश में फाइबर अधिक होता है, जिसके चलते कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। पेट की गड़बड़ी से परेशान लोग भीगी हुई किशमिश को सुबह-सुबह सेवन करते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
काली किशमिश को एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर माना जाता है, जिसके चलते इसे कई लोग अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार काली किशमिश के सेवन से झुर्रियों, दाग-धब्बों और एजिंग जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। ऐसे में अगर आप भी स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।
Advertisement
हड्डियों को मिलती है मजबूती
काली किशमिश को कैल्शियम और बोरॉन जैसे तत्वों का खजाना माना जाता है। इसलिए कई लोग हड्डियों को मजबूत करने के लिए काली किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी काली किशमिश फायदेमंद होती है।
काली किशमिश खाने का तरीका
काली किशमिश को आप कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। काली किशमिश को आप रात के समय पानी में भिगोकर रख दीजिए और अगले दिन सेवन कर सकते हैं। कई लोग पानी की जगह दूध में भी भिगोकर भी सेवन करते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 23:14 IST