अपडेटेड 20 November 2025 at 23:02 IST

Chaas Benefits: छाछ पीने के 5 फायदे जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे, जानें कब पीना चाहिए

Chaas Benefits: छाछ एक नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। इसके सेवन से पाचन से लेकर गैस संबंधी कई परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। छाछ को आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।

Chaas Benefits
छाछ पीने के फायदे | Image: Social

Chaas Benefits: छाछ एक नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। खाना खाने के बाद या साथ में इसे कई लोग पीना पसंद करते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ पाचन तंत्र ठीक रहता है, बल्कि इसके सेवन से पेट साफ भी राहत है। अगर सही मटेरियल के इस्तेमाल से छाछ को बनाया जाए तो उसमें प्रोबायोटिक्स, विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, यह बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने का भी काम करता है। आइए इस आर्टिकल में छाछ पीने के फायदे से लेकर कब पीना चाहिए के बारे में जानते हैं।

एसिडिटी से छुटकारा

अगर आप एसिडिटी से परेशान रहते हैं, तो परेशानी को दूर करने के लिए छाछ को बेस्ट माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक राहत है और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती है। इसलिए कई लोग खाना खाने के बाद छाछ पीना पसंद करते हैं।

कैल्शियम की कमी करता है दूर

छाछ को कैल्शियम से भरपूर माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके अलावा, इसके सेवन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। छाछ को विटामिन-डी युक्त खाद्य पदार्थ भी माना जाता है। कहा जाता है कि इसके सेवन से दांत भी मजबूत होते हैं।

वजन कम करने में कारगर

छाछ एक ऐसा पे पदार्थ है, जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए इसके सेवन से बहुत काम समय में वजन कम होते हैं। इसके अलावा, इसके सेवन से डिहाइड्रेशन की परेशानी भी दूर हो जाती है।

Advertisement

इम्यूनिटी के लिए बेस्ट

कहा जाता है कि छाछ में विटामिन-बी12, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को कुछ ही दिनों में बूस्ट करते हैं। इसके अलावा, छाछ से हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। कई आयुर्वेदिक डॉक्टर भी छाछ पीने की सलाह देते हैं।

छाछ कब पीना चाहिए?

छाछ को खाने के बाद पीना सही माना जाता है। हालांकि, बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में खराश और जोड़ों से दर्द आदि समस्याओं में पीने से बचना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Amla Honey Chutney: आंवला से बनी ये खट्टी-मिट्टी चटनी खाकर मजा आ जाएगा, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर; फटाफट नोट करें रेसिपी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 23:02 IST