अपडेटेड 8 March 2025 at 17:47 IST
Kidney Stone: कहीं आपकी किडनी में तो पथरी नहीं? जानें कैसे करें जांच
Kidney Stone Symptoms in hindi: क्या आपके शरीर में पथरी है? क्या किडनी में पथरी की समस्या हो गई है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kidney Stone: आज के समय में जिस प्रकार की जीवन शैली हम लोग जी रहे हैं ऐसे में किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना आम बात है। बता दें कि लोग अपनी गलत लाइफस्टाइल के कारण किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हीं समस्याओं में से एक है पथरी की समस्या। जब किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या हो जाती है तो उस दौरान व्यक्ति को कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह पता होना तो जरूरी है कि यदि आपको पथरी की समस्या हुई है तो आप खुद कैसे जांच कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेक के माध्यम से बताएंगे कि पथरी होने पर खुद की जांच कैसे करें। पढ़ते हैं आगे...
पथरी की समस्या की जांच कैसे करें?
- सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि क्या पेशाब करते वक्त आपको दर्द हो रहा है? अगर हां तो इसका मतलब यह है कि आपको पथरी की समस्या हो गई है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- यदि पथरी की समस्या होती है तो पेशाब करने के दौरान खून भी आ जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- जब पथरी की समस्या होती है तो व्यक्ति के पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है। यदि आपको भी दर्द महसूस हो रहा है या भारीपन हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करवानी चाहिए।
- बता दें, यूरिन इन्फेक्शन भी किडनी स्टोन की समस्या के लक्षणों में से एक है। यदि आपको खुजली या जलन की समस्या हो रही है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- जब व्यक्ति को किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है तो पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। पेशाब में बदलाव होता है। बुखार की समस्या हो जाती है और ठंड लगने लगती है। ऐसे व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 March 2025 at 17:47 IST