अपडेटेड 1 October 2024 at 19:08 IST
BP से बैड कॉलेस्ट्रॉल तक, कई बीमारियों से हैं परेशान? बस सुबह खाली पेट इस तरह खाए लहसुन, देखें कमाल
Lahsun khane ke fayde: लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह कई बीमारियों को भी दूर करता है। आइए इसके फायदो और खाने के तरीके के बारे में जानें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Khali pet lahsun khane ke fayde: लगभग सभी घरों में लहसुन का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है और यह सिर्फ खाने में जान फूंकने ही नहीं बल्कि सेहत से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने का काम करता है। इसमें ब्लड प्रेशर (BP) से लेकर बैड कॉलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) तक कई समस्याएं शामिल हैं। अगर आप भी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि लहसुन (lahsun ke fayde) का सेवन कैसे करें और इसके क्या-क्या फायदे हैं?
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मसाले के तौर पर खाने में इस्तेमाल की जाने वाली लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जो सेहत को कई फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि लहसुन (garlic) का इस्तेमाल किन-किन बीमारियों को दूर करने में और कैसे किया जाता है।
किन बीमारियों को दूर करता है लहसुन? (lahsun ke fayde)
इम्यूनिटी के लिए (Immunity)
लहसुन में मौजूद गुण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत ही मददगार होते हैं। वहीं इसमें एलिसिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, तो बॉडी में व्हाइट और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम भी करता है।
हार्ट के लिए (heart)
लहसुन ब्लड प्रेशर और बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत ही मददगार होता है। इसमें मौजूद सल्फर कम्पाउंड बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करते हैं।
Advertisement
शुगर के लिए (Sugar/diabetes)
प्रीडायबिटीज या टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके रोजाना सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है।
पाचन के लिए (digestion)
जिन लोगों को कब्ज, गैस या पाचन से जुड़ी समस्या रहती है उनके लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रीबायोटिक गुण आंत के बैक्टीरिया का प्रोडक्शन करते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं।
Advertisement
कैसे करें लहसुन का सेवन? (Kaise khaye lahsun)
BP, शुगर, पाचन और बैड कॉलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए रात में 2 से 3 लहसुन की कलियों को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह 1 चम्मच देसी में इसे अच्छे से भून लें। फिर खाली पेट इसका सेवन करें। इससे बीमारियां तो दूर होंगी ही साथ ही कई और फायदे भी होंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 19:08 IST